Site icon 4PILLAR

Lionel Messi in India: मेसी ने सचिन के साथ जर्सी बदली, लहराया तिरंगा, फुटबॉल के जादूगर से मिलने के लिए सेलेब्रिटीज का लगा तांता

Lionel Messi in India: मेसी ने सचिन के साथ जर्सी बदली

Lionel Messi in India:  लिओनेल मेसी GOAT India Tour 2025 के लिए भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान फुटबॉल के जादूगर से मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने मुलाकात की।

लिओनेल मेसी की भारत यात्रा

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लिओनेल मेसी इन दिनों GOAT India Tour 2025 के अंतर्गत भारत यात्रा पर हैं। मेसी 13 दिसंबर 2025 को कोलकाता के नेता जी सुभाष चंद्र बोस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनीं टीम के साथ पहुंचे। जहां फैंस ने कड़ी ठंड का बावजूद मेसी का जोरदार स्वागत किया।

महान फुटबॉलर दूसरी बार भारत यात्रा पर हैं। इससे पहले वे 2011 में इंडिया आए थे। उनका यह दूसरा टूर कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस दौरान मेसी ने फुटबॉल क्लिनिक, प्रदर्शनी मैच, पैडल टूर्नामेंट और चैरिटी इवेंट तथा फैन मीटिंग्स में हिस्सा लिया।

Lionel Messi in India

भारत की यात्रा के दौरान लिओनेल मेसी मेसी ने क्रिकेट के दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारतीय महान फुटबॉलर सुनील छेत्री समेत सेलेब्रिटीज से मुलाकात की। मेसी भारत में जिन प्रमुख हस्तियों से मिले, उसका विवरण नीचे दिया गया है।

लिओनेल मेसी ने सचिन तेंदुलकर के साथ जर्सी बदली

फुटबॉल के जादूगर मेसी ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात की। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यादगार पल की तस्वीर शेयर की है। सचिन ने मेसी के साथ की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” Must Say, today was a 10/10 day .” इसके साथ उन्होंने इस फोटो को मेसी के इंस्टाग्राम अकाउंट से टैग किया। दोनों की तस्वीर पर फैन खूब प्यार बरसा रहे हैं।

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने परिवार संग मेसी से की मुलाकात

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई में लिओनेल मेसी से परिवार संग मुलाक़ात की। भज्जी पाजी पत्नी गीता बसरा और दोनों बेटियों संग मेसी से मिले। उन्होंने इस मुलाकात को सफल बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और ICC का धन्यवाद किया।

सुनील छेत्री और लिओनेल मेसी की मुलाकात

मुंबई यात्रा के दौरान एग्जीबिशन मैच के उपरान्त, भारतीय महान फुटबॉलर सुनील छेत्री और लिओनेल मेसी ने अपनी जर्सियों का आदान प्रदान किया। मेसी ने अपनी अर्जेंटीना फूटबाल टीम की जर्सी और सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल टीम की जर्सी का आदान – प्रदान किया। इससे पहले कोलकाता में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मेसी के भारत आगमन के कुछ घंटे बाद उनसे मुलाकात की।

Lionel Messi in India: बॉलीवुड हस्तियों ने किया मेसी का स्वागत

मुंबई प्रदर्शनी मैच के बाद, लिओनेल मेसी से मिलने के लिए बॉलीवुड हस्तियों का तांता लग गया। मेसी से बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और जॉन अब्राहम ने भेंट की। इससे पहले कोलकाता में बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने बेटे अब्राम संग मेसी से भेंट वार्ता की। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Lionel Messi in India: मेसी ने लहराया तिरंगा 

मुंबई प्रदर्शनी मैच के समय लिओनेल मेसी ने स्टेडियम में भारतीय तिरंगा लहराकर फैन का दिल जीत लिया। दिग्गज खिलाड़ी की तिरंगे से साथ की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को मुफद्दल वोहरा ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। वोहरा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” भारतीय तिरंगे के साथ मेसी। ”

Lionel Messi in India: भारतीय नेताओं से मिले मेसी 

भारत यात्रा (Lionel Messi in India) के दौरान दिगज्ज खिलाड़ी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस से मुलाकात की। अमृता फडणवीस ने इस यादगार पल की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इससे पहले मेसी से हैदराबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाक़ात की। वहीँ तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मेसी के साथ फ्रेंडली मैच खेला।

Lionel Messi in India: पीएम मोदी से मेसी की मुलाकात 

आज सोमवार को लिओनेल मेसी की मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली है। ये मुलाकात दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इवेंट के बाद पीएमओ हाउस में होनी तय है।

Lionel Messi in India: मेसी की भारत यात्रा पर कितना खर्च हुआ ? 

यह एक प्राइवेट कमर्शियल टूर था। जिसे प्रमोटर सताद्रु दत्ता की PR एजेंसी ने ऑर्गेनाइज किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, लिओनेल मेसी की भारत यात्रा (Lionel Messi in India)  पर 100 मिलियन डॉलर यानि 840 करोड़ रुपए के करीब खर्च हुआ। इसमें मेसी की फीस, सिक्योरिटी और प्रोडक्शन आदि शामिल हैं। इस इवेंट के मुख्य स्पॉन्सर Adani, HSBC और JSW आदि हैं। मेसी से VIP मीट और ग्रीट के लिए 100 लोगों से 10-10 लाख रुपए चार्ज किए गए।

Exit mobile version