Site icon www.4Pillar.news

भारत में फिर बढ़ा लॉकडाउन,जानें दिशा निर्देश

देश में कोरोना वायरस महामारी के कहर को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। भारत में लॉकडाउन 4 से 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। जानिए लॉकडाउन 3.0 में कहां-कहां छूट मिलेगी।

देश में कोरोना वायरस महामारी के कहर को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। भारत में लॉकडाउन 4 से 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। जानिए लॉकडाउन 3.0 में कहां-कहां छूट मिलेगी।

भारत में COVID-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने Lockdown को बढ़ाने का फैसला लिया है। तीसरे चरण का लॉकडाउन 4 से 17 मई 2020 तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में छूट दी जाएगी।

COVID-19 के चलते देश को तीन जोन में बांटा गया है। जिसमें 130 रेड जोन वाले जिले , 284 ऑरेंज जोन जिले और 319 ग्रीन जोन जिले हैं।

क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन 3 में रेल और हवाई सेवा पहले की तरह बंद रहेगी। इसके अलावा स्कूल कॉलेज मॉल जिम सभी जोन में बंद रहेंगे। किसी भी जोन में धार्मिक स्थलों को खोलने और सामाजिक समाहरोह की अनुमति नहीं है।

छूट

ग्रीन जोन में 50 प्रतिशत बसें चलेंगी। ऑरेंज जोन में वाहन चल पाएंगे ,लेकिन गाडी में एक ड्राइवर के अलावा 2 यात्री ही सफर कर पाएंगे। इसी जोन में मोटर साइकिल पर डाइवर और पिलियन बैठ सकेंगे। अगले हफ्ते फिर समीक्षा की जाएगी। जहां कोरोना के केस कम होंगे ,वहां और ढील दी जाएगी। ये भी पढ़ें : भारत में COVID-19 संक्रमित कुल 33050 मरीज,1074 की मौत, जानें राज्यों के आंकड़े

Exit mobile version