Site icon www.4Pillar.news

Lohri 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर विक्की कौशल तक बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी लोहड़ी की शुभकामनाएँ, देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

Lohri 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर विक्की कौशल तक बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी लोहड़ी की शुभकामनाएँ, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Lohri 2024: लोहड़ी के खास पर्व पर कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है। अमिताभ बच्चन से लेकर विक्की कौशल तक अभिनेताओं ने…

Lohri 2024: लोहड़ी एक पंजाबी लोक त्यौहार है जिसे हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कंई ऐसे सेलिब्रिटीज है जो ये त्यौहार धूमधाम से सेलिब्रेट करते है। वहीं आज लोहड़ी के खास पर्व पर अमिताभ बच्चन, विक्की कौशल, निम्रत कौर, नेहा धूपिया और सनी देओल सहित कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।

अमिताभ बच्चन ने Lohri 2024 पर शेयर किया ये पोस्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएँ दी है। बिग बी ने लिखा, ‘हैप्पी लोहड़ी। लोहड़ी दा टक्का दे, रब थानु बच्चा दे। जब वे लोहड़ी के अवसर पर डोनेशन लेने आते थे तो वे इसी तरह बोलते थे। माँ हमे ये कहानियाँ सुनाती थी।’

निम्रत कौर ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएँ दी है। यहां देखिए उनका ये वीडियो-

विक्की कौशल

विक्की कौशल ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोहड़ी की बधाई दी है।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को विश किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लोहड़ी दी लख लख बधाइयाँ।’

सनी देओल

लोहड़ी के मौके पर सनी देओल को पुराने दिनों की याद आ गई। सनी ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘लोहड़ी की गर्माहट को प्रतिबिंबित करते हुए, मेरी माँ के द्वारा बनाई गई मिठाइयाँ और पड़ोस के सेलिब्रेशन की हँसी की यादें मेरी दिल में उमड़ आती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मैं उस सिंपल समय को याद करता हूँ। आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएँ।’

Exit mobile version