Lunar and Solar Eclipses of 2026

Lunar and Solar Eclipses of 2026: कब-कब लगेंगे 2026 के ग्रहण

Lunar and Solar Eclipses of 2026:वर्ष 2026 में मुख्य रूप से दो सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी और दूसरा 12 अगस्त को लगेगा। जबकि पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च और दूसरा 28 अगस्त को लगेगा।

Eclipses : सूर्य ग्रहण 2026

इस साल दो सृय ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। 17 फरवरी को लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतककाल का कोई महत्व नहीं है।

पहले सूर्य ग्रहण का समय और अवधि

पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipses ) 17 फ़रवरी 2026 को दोपहर 03:26 बजे लगेगा। जो शाम 07:57 बजे तक चलेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट रहेगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

इस वर्ष का दूसरा सूरज ग्रहण 12 अगस्त 2026 को रात 09:04 बजे से सुबह 04:25 बजे तक रहेगा। ये समय भारतीय मानक समय के अनुसार है। चूंकि दूसरा सूरज ग्रहण रात में लगेगा , रात होने के कारण दूसरा ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

Solar Eclipses: सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका , दक्षिणी अफ्रीका और अंटार्टिका में दिखाई देगा। भारत में कोई सूर्य ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा।

Solar Eclipses: भौतिक महत्व

सूरज ग्रहण चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच आने से होता है। जो एक खगोलीय घटना है। यह वैज्ञानिक अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है। जैसे सूर्यमंडल का विश्लेषण।

Solar Eclipses: धार्मिक महत्व

धार्मिक रूप से राहु के अशुभ प्रभाव से जोड़ा जाता है। धार्मिक महत्व और सूतक भारत न दिखने से लागू नहीं होता। सामान्यता सूरज ग्रहण पर सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू होता है। सूतक काल में मांगलिक कार्य वर्जित हैं। सूतक काल में जप-तप और दान किए जाते हैं।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें

  • ग्रहण के दौरान सूरज को नंगी आंखों से न देखें।
  • ग्रहण देखने के लिए काले चश्मे का इस्तेमाल करें।
  • जप तप करें, दान दें।
  • भोजन पकाना और खाना वर्जित है।
  • मूर्ति पूजन न करें।
  • गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें।
  • ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण होंगे

Lunar Eclipses :पहला 3 मार्च को खंडग्रास प्रकार का होगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 28 मार्च 2026 को होगा। भारत में पहला ग्रहण आंशिक रूप से दिखेगा। जबकि दूसरा दिखाई नहीं देगा।

पहले चंद्र ग्रहण का समय और अवधि

पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च  को दोपहर 03:20 से 06:47 बजे तक चलेगा। भारत पूर्वी क्षेत्रों में चंद्रोदय के समय दिखाई देगा। यह ब्लड मून के रूप में दिखाई देगा।

चांद ग्रहण में सूतक काल सुबह 06:20 बजे से शुरू होगा।

साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण

Lunar Eclipses: वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम चद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 08:04 से दोपहर 11:22 बजे तक रहेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण कहाँ दिखाई देगा

दूसरा चंद्र ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और कुछ एशियाई क्षेत्रों में नजर आएगा। भारत में चंद्रोदय के समय करीब 58 मिनट तक चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top