Site icon www.4Pillar.news

क्या बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने

पिछले दिनों अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने के बारे में खबर आ रही थी वो पुणे से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए विराम लगा दिया है।

पिछले दिनों अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने के बारे में खबर आ रही थी वो पुणे से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए विराम लगा दिया है।

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख़ नजदीक आती जा रही हैं। नेताओं और अभिनेताओं में हलचल तेज होती जा रही है। नेता और अभिनेता सियासी रण में कूद पड़े हैं। माधुरी दीक्षित के बारे में बात हो रही थी कि वो महाराष्ट्र के पुणे से
बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। माधुरी दीक्षित ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है।मैं किसी भी राजनितिक पार्टी के लिए चुनाव नही लड़ रही हूं। मैं इस मामले पर पहले भी अपनी राय दे चुकी हूं।

माधुरी दीक्षित ने कहा बॉलीवुड से हम तीन लोगों के बारे में चुनाव लड़ने की अफवाह फैलाई जा रही है। माधुरी दीक्षित साल 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से बॉलीवुड में आई थी। उनकी फिल्में हिंदी सिनेमा में काफी हिट रही हैं। माधुरी दीक्षित ने भारतीय मूल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नेने से शादी की है। उनके
दो बच्चे हैं। पिछले दिनों माधुरी दीक्षित की फिल्म “टोटल धमाल” आई थी जिसने करोड़ों में कमाई की है। उनकी अगली फिल्म ‘कलंक’ जल्दी ही आने वाली है।

Exit mobile version