Site icon www.4Pillar.news

माधुरी दीक्षित ने घुंघरू बांधकर डॉगी संग किया डांस, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

माधुरी दीक्षित का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धक-धक गर्ल अपने डॉगी के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

माधुरी दीक्षित का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धक-धक गर्ल अपने डॉगी के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका ये वीडियो  खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए काफी फेमस हैं। उनको कत्थक नृत्य से वेस्टर्न डांस तक में महारत हासिल है। हालांकि माधुरी दीक्षित की इस साल 2020 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है।

हाल ही में माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभिनेत्री ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में माधुरी अपने डॉगी के साथ पैरों में घुंगरू बांधकर डांस करती हुई नजर आ रही है।

आपको बता दें ,कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सभी सेलेब्रिटीज अपने घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित भी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे धक-धक गर्ल अपने डॉगी के साथ मस्ती कर रही है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा ,” वह जो हमेशा मेरी तरफ रहता है। जो हमेशा मेरा मनोरंजन करता है। मेरा पसंदीदा डांस पार्टनर और वह जो मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लाता है। मेरा मेलो ,कार्मेलो। ” मात्र चार घंटे में उनके इस वीडियो को 1225664 बार देखा जा चूका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है।

Exit mobile version