Site icon www.4Pillar.news

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच हुई महाभारत, देखें मॉडर्न एपिसोड

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बीच घर में महाभारत हुई है। जिसका वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस एपिसोड में नारद मुनि की भूमिका उनका बेटा निभा रहा है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बीच घर में महाभारत हुई है। जिसका वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस एपिसोड में नारद मुनि की भूमिका उनका बेटा निभा रहा है।

मॉडर्न महाभारत

कोवीड 19 के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के सभी कलाकार अपने घर पर ही मस्ती कर रहे हैं। फ़िल्मी हस्तियां अपने फैंस को एंटरटेन करने और उनसे जुड़े रहने के  लिए सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी का वीडियो

कुछ ही देर पहले योगा गर्ल के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें पति पत्नी के बीच महाभारत होती हुई दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में राज कुंद्रा के पास उनका बेटा आता है और नारद मुनि की तरह नारायण नारायण बोलते हुए चुगली करता है।

ऐसे करता है चुगली

जिसके बाद राज कुंद्रा कहते हैं ,’ उसकी ये मजाल ,जाओ उसको बोलो जंग के लिए तैयार हो जाए। ” जिसके बाद बेटा अभिनेत्री के पास जाकर बताता है। बोलता है ,’पिता श्री ने आपको लेजी बोला है। ” इतनी बात सुनने के बाद शिल्पा कहती है ,” जाओ पिता जी को बोलो की युद्ध के लिए तैयार हो जाए। ”

इसके बाद टीवी के फेमस धारावाहिक महाभारत का टाइटल म्यूजिक बजता है। दोनों अपने हाथ में मॉडर्न हथियार लिए हुए नजर आते हैं। ये भी पढ़ें : सनी लियॉन का जलेबी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल

एक दूसरे पर आक्रमण करने के बाद दोनों एक दूसरे से पूछते हैं। राज पूछते हैं ,” मुझे बुड्ढा क्यों बोला ? वहीँ ,शिल्पा पूछती है ,” मुझे लेजी क्यों बोला ? दोनों के मजे लेता हुआ उनका बेटा निशाने पर आ जाता है।

 डैडी और मम्मी की महाभारत

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा ,” डैडी जी और मम्मी जी के बीच जंग छेद के हमारे बेटे ने संडे का फंडा बदल दिया। इसलिए आधुनिक महाभारत में ,आधुनिक समस्याएं और शस्त्र हैं। ”

शिल्पा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मॉडर्न महाभारत का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। चंद ही मिनटों में इस वीडियो को 90,665 बार देखा जा चूका है।

Exit mobile version