Site icon 4PILLAR

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस डिफॉल्टर घोषित

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पानी का बिल नही चुकाने पर हुए डिफॉल्टर घोषित। फडणवीस के कैबिनेट के कई मंत्रियों के नाम भी है डिफॉल्टर लिस्ट में।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पानी का बिल नही चुकाने पर हुए डिफॉल्टर घोषित। फडणवीस के कैबिनेट के कई मंत्रियों के नाम भी है डिफॉल्टर लिस्ट में।

महाराष्ट्र से हैरान कर देने वाली खबर आई है, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बंगले ‘वर्षा’ को पानी का बिल नही चुकाने पर ‘बीएमसी’ ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है सीएम देवेंद्र फडणवीस पर 7,44,981 रुपए पानी का बिल बकाया है। इस डिफॉल्टर लिस्ट में 18 मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। उन्होंने ने भी पानी का बकाया बिल नही भरा है।

इसकी जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए दी। एएनआई ने लिखा ,”बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘वर्षा’ बंगले को डिफॉल्टर घोषित किया गया है, क्योंकि 7,44,981 रुपये का पानी का बिल लंबित है; महाराष्ट्र के 18 मंत्रियों के नाम भी डिफॉल्टरों की सूची में हैं।”

Exit mobile version