Site icon 4PILLAR.NEWS

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के बापू भवन से महात्मा गांधी का अस्थिकलश हुआ चोरी

Mahatma Gandhi's urn stolen from Bapu Bhavan in Rewa city of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में बापू भवन में लगी महात्मा गांधी की तस्वीर पर अज्ञात लोगों ने ‘राष्ट्रद्रोही’ शब्द लिखने के बाद वहां रखे अस्थिकलश को भी चुरा लिया।भारत भवन में यह अस्थिकलश 1948 में रखा गया था।

देशभर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi की 150 वीं जयंती बड़ी धुम-धाम से मनाई गई। उसी दिन एमपी के रीवा शहर के बापू भवन में रखी महात्मा गांधी फोटो पर कुछ अज्ञात लोगों ने ‘राष्ट्रद्रोही’ शब्द लिखने साथ-साथ वहां रखे बापू के अस्थिकलश को भी चुरा लिया है। आपको बता दें, भारत भवन में यह अस्थिकलश 1948 में रखा गया था।

रीवा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है। रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने कहा कि रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

2 अक्टूबर को सभी राजनीतिक दलों ने Mahatma Gandhi की 150 वीं जयंती मनाई। बापू की जयंती के अवसर पर राजनीती भी खूब गरमाई। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर निशान साधा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि जो लोग खुद को सर्वेसर्वा बताने की कोशिश कर रहे हैं ,वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को कैसे समझ सकते हैं।

सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा,” गांधी जी क्क नाम लेना आसान है ,लेकिन उनके बताये हुए रास्ते पर चलना मुश्किल है। गांधी जी का नाम लेकर भारत को अपने रास्ते पर ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से साम दाम दंड भेद का खुला खेल करके वो अपने आप को बहुत ताकतवर समझते हैं। ” सोनिया गांधी ने ये बात दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा समापन के बाद राजघाट पर कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कही।

Exit mobile version