Site icon www.4Pillar.news

Malaika-Arjun: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एकसाथ नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, वीडियो देख फैंस ने ली राहत की साँस  

Malaika-Arjun: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एकसाथ नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, वीडियो देख फैंस ने ली राहत की साँस

Malaika-Arjun

Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं अब दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए थे। अर्जुन और मलाइका को लेकर खबरें थी कि दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए है। वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच आज दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया। कपल का ये वीडियो सामने आने के बाद कहा जा सकता है  कि उनके ब्रेकअप की खबरें महज एक अफवाह थी।

ब्रेकअप की खबरों के बीच रोमांटिक डेट पर निकले Malaika-Arjun

हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। दरअसल दोनों मुंबई की बारिश के बीच रोमांटिक लंच डेट के लिए एकसाथ निकले थे। वीडियो में मलाइका-अर्जन को एक रेस्टोरेंट से निकलकर अपनी गाडी में बैठते हुए देखा जा सकता है।

बता दे कि बीते कंई दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही थी। साथ ही ऐसी खबर भी थी कि मलाइका ने अर्जुन की बहनों और पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं इसी बीच अर्जुन का नाम फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन Malaika-Arjun के लेटेस्ट वीडियो ने उनके ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है।

फैंस ने ली राहत की साँस

वहीं Malaika Arora और Arjun Kapoor को एकसाथ देख उनके फैंस ने राहत की साँस ली है। कपल के इस वीडियो पर ढेरों फैंस ने कमेंट कर ख़ुशी जताई है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्हे एकसाथ देखकर बहुत अच्छा लगा। किसी को भी सेपरेशन से नहीं गुजरना चाहिए।’ वहीं एक फैन ने मलाइका के वाइट ऑउटफिट की तारीफ की है।

Exit mobile version