Malaika Dance: मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन शो में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने सभी मॉडल्स के साथ मिलकर रैंप पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Malaika Dance: मलाइका अरोड़ा ने रैंप वॉक के दौरान किया जबरदस्त डांस
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और लुक्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। मलाइका अब भी इतनी फिट है कि उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। हाल ही में मलाइका एक फैशन शो में शिरकत करने पहुंची थी। एक्ट्रेस के इस दौरान के कंई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
येलो कलर के लहंगे में ढाया कहर
मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार को डिज़ाइनर गोपी वैद के लिए रैंप वाक किया। इस दौरान एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। मलाइका ने रैंप वॉक के दौरान अन्य मॉडल्स के साथ मिलकर डांस भी किया। मलाइका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
छैया-छैया गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
इंस्टेंट बॉलीवुड पेज से भी मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मलाइका बिंदास होकर ‘चल छैया-छैया’ गाने पर ठुकमे लगाते हुए नजर आ रही है।
फैंस का रिएक्शन
बता दे कि मलाइका अरोड़ा इस फैशन शो में शो स्टॉपर बनी थी। मलाइका के इस वीडियो पर ढेरों फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विश्वाश नहीं हो रहा कि ये 50 साल की हैं। इनका लुक अमेजिंग है। कंई अन्य फैंस ने ‘क्यूट’ और ‘ब्यूटीफुल’ लिखते हुए मलाइका की तारीफ की है।