Site icon 4PILLAR.NEWS

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बाकू वेकेशन की तस्वीरें, गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते नजर आई एक्ट्रेस 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बाकू वेकेशन की तस्वीरें, गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते नजर आई एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों बाकू में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इस ट्रिप से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को घूमने फिरने का काफी शौक है। जैसे ही मलाइका को अपने बीजी शेड्यूल से कुछ समय मिलता है तो वे  घूमने निकल जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ है। दरअसल मलाइका इन दिनों आज़रबाइजान (Azerbaijan) में वेकेशन मना रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने आज़रबाइजान के बाकू से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है।

मलाइका ने दिखाई अपने बाकू वेकेशन की झलक

मलाइका अरोड़ा ने बाकू से अपनी कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दी कि मलाइका इस ट्रिप पर अकेली नहीं बल्कि अपनी गर्ल गैंग के साथ है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रही है। मलाइका ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वे वाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने काफी खूबसूरत दिख रही है।

इसके अलावा एक तस्वीर में वे येल्लो कलर की शार्ट ड्रेस पहने काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही है। अपनी तस्वीरों के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा ने वहां के खूबसूरत नजारों की भी कंई तस्वीरें शेयर की है।

यह भी जरूर पढ़े: मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के बीच ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर हुआ जबरदस्त डांस मुकाबला, देखिए वीडियो 

फैंस कर रहे तारीफ

मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट कर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।

यह भी पढ़े: मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में किया किलर डांस, ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर खूब थिरकी एक्ट्रेस, देखें वीडियो 

Exit mobile version