Site icon www.4Pillar.news

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस संक्रमित हुई

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस पॉजिटवी पाई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस पॉजिटवी पाई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है।

पानीपत फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए अपने चाहने वालों को खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी थी। एक दिन पहले अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं कोरोना वायरस संक्रमित हो गया हूं। मेरी तबियत ठीक है। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के बाद खुद को आइसोलेट करने और घर पर क्वारंटीन में रहने का फैसला किया है। मैं आप सबको अग्रिम धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले दिनों में मैं अपनी सेहत के बारे में आप सबको अपडेट देता रहूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही इस वायरस से पूरी मानव जाति छुटकारा पा लेगी।”

अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटव होने के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। कोरोना  संक्रमित होने की जानकारी खुद मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा ,”आज मैं कोविड 19 संक्रमित पाई गई हूं लेकिन मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि ठीकठाक महसूस कर रही हूं। मैं डॉक्टरों और अधिकारीयों के दिशा निर्देशों का अनुसरण करते हुए घर पर क्वारंटाइन में हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि शांत रहें और सुरक्षित रहें। आप सभी का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। ” मलाइका अरोड़ा ने ये जानकारी सोमवार के दिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है।

Exit mobile version