Site icon 4PILLAR.NEWS

अवैध संबंध के शक में शख्स ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर लगाया पीतल का ताला, लोहे की कीलें ठोकी

Illicit Relationship के शक में शख्स ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर लगाया ताला

Illicit Relationship: महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नेपाली शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक के चलते बहुत बेरहमी दिखाई है। पकड़े गए आरोपी ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में दो छेद कर ताला लगा दिया था।

पुणे पुलिस ने इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कहा, पिंपरी चिंचवाड़ से एक नेपाली नागरिक को उसकी पत्नी के साथ अत्याचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को धारदार ब्लेड से छेद दिया, लोहे की दो कीलें ठोक दी और पीतल का लॉक लगा दिया।

Illicit Relationship:नेपाली शख्स ने पत्नी के निजी अंग पर लगाया ताला

पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 मई की है। नेपाली शख्स ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध होने के शक में पीटा। उसके हाथ-पैर बाँध दिए। इसके बाद आरोपी ने अपनी नेपाली पत्नी को लबादे से बांध दिया। इसके बाद उसने एक तेज धार ब्लेड के साथ पत्नी के प्राइवेट पार्ट में दो छेद किए। दो लोहे की कीलें लगा दी और उस पर पीतल का ताला लगा दिया।

पति के इस हमले के बाद पत्नी मदद के लिए चिल्लाई और खून से लथपथ फर्श पर गिर कर दर्द से कराहने लगी। पड़ोसियों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चला।

पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR

निजी अंग में गंभीर चोटें लगने के बाद महिला ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी सख्श चौकीदार का काम करता है। जबकि महिला गृहणी है।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया केस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा  323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा ), 326 ( हथियार से चोट पहुंचाना ) और 506 (2) ( आपराधिक धमकी देना ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के साथ हुई क्रूरता की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को सख्त दिलाने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version