Site icon 4PILLAR

शख्स ने एक नहीं,दो नहीं पांच भाषाओं में गाया Pushpa का श्रीवल्ली गाना, दिल छू लेगा वीडियो 

शख्स ने एक नहीं,दो नहीं पांच भाषाओं में गाया Pushpa का श्रीवल्ली गाना, दिल छू लेगा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में ये आदमी पुष्पा फिल्म का गाना श्रीवल्ली पांच अलग-अलग भाषाओं में गा रहा है।

दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे हुनरबाज लोगों के वीडियो वायरल होते रहते है जिनका हुनर देख दुनिया दांतों तले उँगलियाँ दबा लेती है। आज भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसे आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है।

5 भाषाओँ में गाया ‘पुष्पा’का श्रीवल्ली गाना

फिल्म ‘पुष्पा’ सुपर हिट साबित हुई और इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे में अब एक शख्स ने पुष्पा फिल्म का ‘श्रीवल्ली’ गाना पांच अलग अलग भाषाओँ में गाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स हिंदी,तेलगु,तमिल मलयालम आदि भाषाओं में बड़े ही आसानी से ये गाना गा रहा है।

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘Puspa The Rise फिल्म का Srivalli गीत, 5 अलग-अलग भाषाओं में, हुनरमंद गायक द्वारा गजब की कलात्मक प्रस्तुति। जरूर सुने।’

यहां देखिए वीडियो

यह भी पढ़े: एक साड़ी के लिए माँ ने अपने बेटे को 10वीं मंजिल से निचे लटकाया, वीडियो देख भड़क उठे सोशल मीडिया यूजर 

आज कल जहां लोगों की एक दो भाषा सिखने में हालत खराब हो जाती है इस शख्स ने 5 अलग-अलग भाषाओं में गीत गाकर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया यूजर इस गायक की खूब तारीफ कर रहे है।

Exit mobile version