Manoj Kumar Death: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर भावुक हुए बॉलीवुड सेलेब्स, अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक ने जताया शोक 

Manoj Kumar Death: भारत कुमार के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनक निधन पर बॉलीवुड के कंई एक्टर्स ने शोक जताया है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे मनोज कुमार अब इस दुनिया में नही रहे। आज 4 अप्रैल को 87 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन से उनके फैंस और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े कंई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Manoj Kumar Death पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से मनोज कुमार संग दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”महान अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार जी के निधन पर काफी दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हे खासकर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता है। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी सवेंदनाएँ उनके परिवार और प्रसंशकों के साथ है। ओम शांति ”

Manoj Kumar Death पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने मनोज जी को याद करते हुए लिखा, “मैं उनसे ये सीखते हुए बड़ा हूँ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर और कोई भावना नहीं है। और अगर हम एक्टर्स इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएँगे तो कौन आएगा। इतने अच्छे इंसान और हमारी बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्ति में से एक। RIP मनोज कुमार सर। ओम शांति।”

अजय देवगन

अजय देवगन ने लिखा, “मनोज कुमार जी सिर्फ सिनेमा के प्रतीक नहीं थे, बल्कि वे हमारे परिवार की यात्रा में एक व्यक्तिगत मिल का पत्थर थे। उन्होंने मेरे पिता वीरू देवगन को रोटी कपडा और मकान में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर अपना पहला ब्रेक दिया था।” इसके अलावा भी अजय ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है।

रवीना टंडन

सनी देओल

सनी देओल ने लिखा, “मनोज कुमार साहब ने हमें ऐसे किरदार दिए जो वीर और मानवीय थे। उनकी फिल्मों में देश और लोगों के प्रति प्रेम झलकता था। सिनेमा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति। एक युग का अंत।”

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए मनोज कुमार के निधन पर दुख जताय है। इस वीडियो में वे मनोज जी की फिल्मों और उनके बारे में बात करते नजर आ रहे है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version