Site icon www.4Pillar.news

 मनोज मुंतशिर ने शिल्पा शेट्टी से पूछ लिया ऐसा सवाल की नाराज हो गयी एक्ट्रेस, देखिये Video 

मनोज मुंतशिर ने शिल्पा शेट्टी से पूछ लिया ऐसा सवाल की नाराज हो गयी एक्ट्रेस, देखिये Video

प्रसिद्ध स्क्रीन राइटर और कवि मनोज मुंतशिर पहली बार किसी रियलिटी शो को जज करेंगे। मनोज शिल्पा शेट्टी और बादशाह के साथ सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो “India’s Got Talent” को जज करेंगे।

बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन और लिरिक्स राइटर और एक बेहतरीन कवि मनोज मुंतशिर पहली बार किसी रियलिटी शो को जज करेंगे। मनोज “इंडिया गोत टैलेंट के जज पैनल का हिस्सा बनेंगे। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और  रैपर बादशाह भी नजर आएँगे। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने मनोज मुंतशिर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे सेट पर मस्ती करते दिखाई दे रहें हैं।

मनोज ने पूछा शिल्पा से सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा फ्रूट्स खा रही होती हैं। इस दौरान मनोज मुंतशिर उनसे पूछते हैं- “शिल्पा जी ये अमीरो वाले अंगूर कहाँ मिलते हैं। इसपर एक्ट्रेस बहुत अजीब सा एक्सप्रेशन देते हुए मनोज से कहती हैं “मनोज जी इसे ब्लूबैरी कहतें हैं।”

वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा,”मनोज जी,कुछ आप सीखेंगे तो कुछ हम भी सीखेंगे आपसे ,हम ठहरे अमेठी वाले कुछ चीजे आज तक नहीं सिख पाए।” फैंस को शिल्पा और मनोज का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

अगर बात करें शिल्पा शेट्टी की फिल्मों की उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘हंगामा 2’ में देखा देखा गया था। इस फिल्म के साथ उन्होंने लम्बें समय के बाद बड़े परदे पर वापसी की थी। इसके आलावा वे जल्द ही फिल्म ‘निक्कमा’ में नजर आएंगी।

Exit mobile version