Maria Corina Machado को 2025 का Nobel Peace Prize मिला था। मरिया कोरिना ने अपना नोबल शांति पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया।
गुरुवार के दिन वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मरिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबल शांति पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया है। उन्होने हाइट हाउस में एक निजी मुलाकत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को अपना नोबल पुरस्कार सौंप दिया ।
Maria Corina Machado और Donald Trump की मुलाकात
यह मुलकर ओवल ऑफिस में निजी तौर पर हुई। यह उस समय हुई जब हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने एक सैन्य अभियान के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया। मादुरो और उनकी पत्नी पर मादक पदार्थ तस्करी और अन्य आरोप हैं।
Maria Corina Machado का ब्यान
बैठक के बाद मरिया कोरिना मचाडो ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने यह पदक वेनेजुएला की आजादी और लोकतंत्र के लिए उनके अद्वितीय समर्पण के सम्मान में भेंट किया। उन्होंने इस मुलाकात को ऐतिहासिक और असाधारण बताया। उन्होंने कहा ,” 200 साल के इतिहास में बोलिवर के लोगों ने वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को यह पदक लौटाया है। ” उन्होंने ट्रंप पर वेनेजुएला की आजादी के लिए भरोसा जताया। मचाडो ने कहा ,”उन्हें उनके काम के लिए नोबेल पदक भेंट किया। “व्हाइट हाउस के अधिकारीयों ने पुष्टि की है कि ट्रंप ने यह पदक रख लिया है।
नोबेल का प्रतीकात्मक महत्व
यह पूरी तरह प्रतीकात्मक कदम है। नोबेल कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पुरस्कार का खिताब कभी ट्रांसफर, शेयर या रद्द नहीं किया जा सकता। मचाडो ही हमेशा के लिए 2025 की नोबेल विजेता रहेंगी। पदक व्यक्तिगत संपत्ति है, इसलिए इसे भेंट किया जा सकता है। कमेटी ने पहले ही कहा था कि एक पदक का मालिक बदल सकता है। लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार का खिताब नहीं।
मरिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025
Maria Corina Machado को 2025 Nobel Peace Prize वेनेजुएला में लोकतंत्र के लिए उनके अथक संघर्ष और तानाशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रयासों के लिए दिया गया।
नोबल पुरस्कार पाने की ट्रंप की इच्छा
डोनाल्ड ट्रंप काफी लंबे समय से नोबेल शांति पुरस्कार की इच्छा रखते रहे हैं। Maria Corina Machado ने पहले भी Nobel Peace Prize ट्रंप को समर्पित किया था। मचाडो ने कहा था कि वह इसे ट्रंप के साथ शेयर करना चाहती हैं क्योंकि ट्रंप के नेतृत्व में वेनेजुएला से निकोलस मादुरो को हटाने का ऑपरेशन हुआ। बैठक के बाद मचाडो अमेरिकी कांग्रेस में सीनेटरों से भी मिलीं।





