Site icon www.4Pillar.news

दो बच्चों के पिता ने पत्नी की सहमति से ट्रांसवूमन से रचाई शादी

शादी का यह मामला ओडिशा के कालाहांडी जिला के नरला का है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने विवाहित होते हुए भी ट्रांसवूमन संग शादी रचाई है।

शादी का यह मामला ओडिशा के कालाहांडी जिला के नरला का है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने विवाहित होते हुए भी ट्रांसवूमन संग शादी रचाई है।

ओडिशा से ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को खुद शादीशुदा होते हुए एक ट्रांसवूमन से प्यार हो गया। शख्स ने अपनी पत्नी को अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया। इस मामले में खास बात ये है कि पत्नी ने पति की प्रेम कहानी जानने के बाद ट्रांसवूमन से शादी की अनुमति दे दी।

‘पति पत्नी और वो’ का मामला ओडिशा के कालाहांडी जिले के नरला का है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने पिछले साल सड़क पर भीख मांगती हुई एक ट्रांसवूमन को देखा था। जिसके बाद उसको ट्रांसवूमन से पहली नजर में ही प्यार हो गया। इसके बाद उसने उसका नंबर लिया और उससे बातचीत करने लगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रायगड़ा जिले के अंबाडोला की रहने वाली ट्रांसवूमन भी शख्स से बातचीत करती थी। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। पिछले महीने ही शख्स ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में पत्नी को बताया और ट्रांसवूमन  से शादी करने की इच्छा जाहिर की। पत्नी ने कुछ देर सोचने के बाद हामी भर दी। पत्नी की सहमति मिलने के बाद उक्त शख्स ने एक मंदिर में ट्रांसवूमन से शादी कर ली।

नरला के मंदिर में हुए इस विवाह समारोह में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों सहित सीमित मेहमान मौजूद रहे।

क्या वैध है शादी ?

ओडिशा हाई कोर्ट के वकील श्रीनिवास मोहंती ने कहा ,” हिंदू समाज में दूसरी शादी ,चाहे वह महिला हो या ट्रांसजेंडर भारतीय कानून के अनुसार स्वीकार्य नहीं है। अगर दूसरी शादी होती है तो यह अमान्य है। भारतीय कानून के अनुसार दंडात्मक है। ”

पुलिस ने क्या कहा ?

नरला थाना प्रभारी ने कहा ,” अगर किसी पीड़ित पक्ष की तरफ से ऐसी कोई शिकायत आती है तो हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। “

Exit mobile version