Site icon www.4Pillar.news

मिलिए दुनिया के सबसे लम्बें व्यक्ति सुल्तान कोसेन से, शादी के लिए खूबसूरत दुल्हन ढूंढने पहुंचे रूस 

दुनिया का सबसे लंबा शख्स अपने वतन से हजारों मिल दूर रूस जा पहुंचा है। इनको शादी के लिए एक खूसूरत लड़की की तलाश है जिनसे इनकी हाइट के साथ-साथ इनका दिल भी मैच करता हो।

दुनिया का सबसे लंबा शख्स अपने वतन से हजारों मिल दूर रूस जा पहुंचा है। इनको शादी के लिए एक खूसूरत लड़की की तलाश है जिनसे इनकी हाइट के साथ-साथ इनका दिल भी मैच करता हो।

तुर्की के सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लबें व्यक्ति हैं। इनकी हाइट 8 फीट 3 इंच है। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे लम्बें जीवित व्यक्ति के रूप में दर्ज है। सुल्तान कोसेन के मुताबिक अब उन्हें शादी के लिए लड़की की तलाश है। शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए सुल्तान अपने देश से दूर रूस आ पहुंचे हैं।

पहले 10 साल छोटी लड़की से की थी शादी

सुल्तान ने इससे पहले अपने से 10 साल छोटी सीरियन महिला मर्व डिबो से शादी की थी। मर्व डिबो की लम्बाई 5 फिट 9 इंच थी। हाल ही में दोंनो का तलाक हुआ है। सुल्तान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके और उनकी पत्नी के बीच में सबसे बड़ी समस्या बातचीत (कम्युनिकेशन)की थी। उनकी पत्नी सिर्फ अरबी बोलती थी जबकि वे सिर्फ तुर्की बोलते थे। इसके बावजूद उनकी शादी कंई सालों तक चली।

रुसी लड़की से क्यों करना चाहते हैं शादी ?

सुल्तान कोसेन तुर्की के रहने वाले हैं। इसके बावजूद वो शादी के लिए लड़की ढूंढने रूस जा पहुंचे हैं। उनके अनुसार रुसी लड़किया बहुत विनम्र और प्यार करने वाली होती हैं और वे विनम्र पुरषों को काफी पसंद करती हैं।

इस वजह से बढ़ती गयी लंबाई

39 वर्षीय सुल्तान कोसेन के शरीर में एक ट्यूमर हो गया था। उनके ट्यूमर के कारण उनकी पिट्यूटरी ग्रंथि काफी प्रभावित हुई। जब पिट्यूटरी ग्रंथि ने काफी ज्यादा वृद्धि हार्मोन का उत्पादन किया तो उसके कारण उनके शरीर का आकर काफी ज्यादा बढ़ गया।

Exit mobile version