Site icon 4PILLAR.NEWS

Mehraj Malik PSA के तहत गिरफ्तार, डोडा से AAP MLA हैं मेहराज मलिक

Mehraj Malik PSA के तहत गिरफ्तार

Mehraj Malik PSA: जम्मू कश्मीर के डोडा से AAP MLA मेहराज मलिक को डोडा पुलिस ने पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Mehraj Malik Arrested

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले की विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक को पुलिस ने पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। यह पहली बार है जब जम्मू कश्मीर में किसी मौजूदा विधायक को गिरफ्तार किया गया है। PSA एक निवारक हिरासत कानून है, जो सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डालने वाले व्यक्तियों को बिना मुकदमा चलाए हिरासत में रखने की अनुमति देता है।

ऐसे हुई मेहराज मलिक की गिरफ्तारी

Mehraj Malik को पहले डोडा के एक डाक बंगले में हिरासत में लिया गया। जहां किसी भी आगंतुक को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। उसके बाद डोडा पुलिस ने उन्हें पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत अरेस्ट किया। उन्हें एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। किसी सूत्रों के अनुसार, उन्हें भदरवाह या कठुआ जेल में शिफ्ट किया गया है।

डोडा के उपयुक्त हरविंदर सिंह मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सिंह ने कहा कि मेहराज मलिक के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 18 FIR दर्ज हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा स्पीकर, मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।

मेहराज मलिक को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया ?

मेहराज मलिक ( MLA Mehraj Malik )  पर डोडा उपायुक्त हरविंदर सिंह के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें फेसबुक लाइव सेशन के दौरान DC को गाली देते हुए दिखाया गया। उनपर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, डॉक्टरों के खिलाफ अपशब्द कहने और युवाओं को उकसाने का आरोप लगाया गया।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उनपर डोडा में युवाओं को भड़काने और राहत सामग्री वितरण में बाधा डालने का आरोप है। हाल ही में एक स्वास्थ्य केंद्र को स्थानांतरित करने करने को लेकर विवाद हुआ था, जो इस घटना का ट्रिगर बन गया। मलिक के खिलाफ 18 FIR और 10 दैनिक डायरी एंट्री दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने HM कमांडर सहित तीन आतंकियों को किया ढेर

कौन हैं मेहराज मलिक ?

मेहराज मलिक (Mehraj Malik)  का जन्म 1988 में डोडा में हुआ था। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हाल ही में जम्मू कश्मीर में संपन्न हुए विधान सभा चुनावों में उन्होंने डोडा सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने बीजेपी समेत क्षेत्रीय दलों को पछाड़ते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल की। वे जम्मू कश्मीर में AAP प्रमुख भी हैं। वाहिद उर रहमान और सज्जाद गनी लोन जैसे नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की निंदा की और कड़ा विरोध जताया।

Exit mobile version