Press "Enter" to skip to content

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला को प्रतिष्ठित सीके प्रह्लाद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

विश्व की सबसे अधिक सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल जून में सत्य नडेला को चेयरमैन नियुक्त किया। भारतीय मूल के सत्या नडेला पिछले 7 वर्षों से इस कंपनी के सीईओ हैं। उन्हें प्रतिष्ठित सीके प्रह्लाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट के 4 स्टाफ मेंबर सत्य नडेला, कंपनी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ब्राइड्समेड, मुख्य फाइनेंसर ऑफिसर और मुख्य पर्यावरण अधिकारी लुकास जोपा को 2030 तक माइक्रोसॉफ्ट को कार्बन नकारात्मक कंपनी में बदलने के उद्देश्य से लिए काम करने पर प्रह्लाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रह्लाद पुरस्कार असाधारण विश्व स्तर पर निजी क्षेत्र में किए गए कार्यों को मान्यता देता है। जो स्थिरता नवाचार और दीर्घकालिक व्यवसायिक सफलता के बीच मौलिक संबंध का एक उदाहरण है।

नडेला को पहले मिल चुके हैं कई अवार्ड

सीआईएफ के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा कि नडेला, हुड, सुमित और जोपा ने सराहनीय काम किया है। यह पहली बार है जब हमने सीईओ, अध्यक्ष पर्यावरण अधिकारी का एक ऐसा गठबंधन देखा है। इस पुरस्कार का ऐलान एनुअल लीडरशिप समिट के दौरान किया गया। सत्य नडेला को इससे पहले कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2019 में उन्हें ‘फाइनैंशल टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया था। पिछले साल यानी 2020 में ग्लोबल इंडियन बिजनेस आइकन का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

जून में बने चेयरमैन

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इस वर्ष जून महीने में सत्य नडेला को चेयरमैन नियुक्त किया। भारतीय मूल के नरेलानडेला पिछले 7 वर्षों से कंपनी के सीईओ हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने नडेला के नेतृत्व में बुलंदियों को छुआ है। चेयरमैन बनने के बाद उन्हें इसका इनाम दिया गया। उनको साल 2014 में सीईओ बनाया गया था।

कब बने थे सीईओ

सत्य नडेला वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ बने थे। जब उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया था तो कंपनी कई तरह की परेशानियों से गुजर रही थी। सत्य ने ना सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट कंपनियों को इन परेशानियों से बाहर निकाला बल्कि कंपनी को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया।

More from TechMore posts in Tech »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel