Site icon www.4Pillar.news

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 के कारण 85 वर्ष की उम्र में निधन

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक निजी अस्पताल में कोरोना  संक्रमण के कारण निधन हो गया है। इस बात की जानकारी मिल्खा सिंह के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी है।

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। इस बात की जानकारी मिल्खा सिंह के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी है।

निर्मल कौर का निधन 

भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कैप्टन और महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का मोहाली के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया है। निर्मल कौर पिछले महीने से इस बीमारी की चपेट में आई थी। वह 85 वर्ष की थी और उनके परिवार में पति मिल्खा सिंह एक बेटा और तीन बेटियां हैं। इस बात की जानकारी देते हुए। सिरसा ने ट्वीट कर कहा बहुत दुखी मन से सूचित किया जाता है कि श्रीमती निर्मल मिल्खा सिंह जी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।

वही मिल्खा सिंह के प्रवक्ता ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “वह मिल्खा परिवार की रीड की हड्डी की तरह थी। वह 85 वर्ष की थी। यह दुखद है कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी आज शाम ही हुए दाह-संस्कार में शामिल नहीं हो सके। क्योंकि वे अभी भी आईसीयू में पीजीआईएमईआर में है।”

बता दे मिल्खा सिंह को कोविड-19 निमोनिया के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी अस्पताल में 2 दिन बाद 26 मई को निर्मल कौर को भी भर्ती कराया गया था। 1 सप्ताह के बाद परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को छुट्टी दे दी गई। लेकिन निर्मल खतरनाक संक्रमण के कारण अस्पताल में ही रही।

घर पर स्थिति बिगड़ने के कारण बाद में मिल्खा सिंह को भी यहां के पीजीआईएमईआर की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उसमें सुधार जारी है। परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि निर्मल ने आखिर तक एक बहादुर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा परिवार ने संघर्ष के दौरान एकजुटता और प्रार्थना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

आपको बता दे, निर्मल कौर के बेटे एक मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और अमेरिका में डॉक्टर है । उनकी बीटा और बेटी मोना मिल्खा सिंह अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित थे। माता-पिता के बीमार होने के बाद जीव मिल्खा सिंह और मोना मिल्खा सिंह दोनों अमेरिका और दुबई से चंडीगढ़ पहुंचे थे।

Exit mobile version