हीरा खदान मजदूर एक पल में बना करोड़पति, मिला नायाब रत्न

मध्यप्रदेश के पन्ना में कृष्णकल्याणपुर के पटी में उथली खदान के मालिक बृजेश उपाध्याय को करोड़ों का हीरा मिला है। मध्यप्रदेश के पन्ना की रत्नगर्भा धरती बेशकीमती हीरे उगलने के लिए देश में ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है।

मध्यप्रदेश के पन्ना की रत्नगर्भा धरती पर कब किसकी किस्मत चमक जाए कब कौन करोड़पति बन जाए इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही कुछ एक Mine Worker बृजेश उपाध्याय के साथ हुआ है। उपाध्याय पन्ना के बीचो-बीच बड़ा चौराहे पर रहते हैं। बृजेश उपाध्याय काफी लंबे समय से हीरा खदान लगाने का काम करते आ रहे हैं। लेकिन वर्षों से खदान में काम करते-करते शुक्रवार के दिन उनकी किस्मत चमकी है। खदान से उनको एक नायाब Diamond मिला है। 29.46 कैरेट के इस हीरे के मिलने की बाद उनकी किस्मत एक पल में चमक गई है। इस हीरे की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है।

बृजेश उपाध्याय ने पन्ना के हीरा कार्यालय में हीरा जमा करवाया। जहां हीरा पारखी ने हीरे का वजन और गुणवत्ता चेक कर उसे जमा कर लिया। इस हीरे की कीमत डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बताई गई है।

जानकारी के अनुसार पिछले 15 में पन्ना की रत्नगर्भा धरती से पिछले 15 दिन में ढाई करोड़ से भी ज्यादा के हीरे निकल चुके हैं। दो दिन पहले समरीन खान को 5.68 कैरेट का हीरा मिला था। वहीं किशोर कुमार को 4.04 और 5.69 कैरेट के हीरे मिले थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version