Narhari Zirwal Obscene Video: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री नरहरि जिरवाल का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने राज्य में भारी हलचल मचा दी है।
नरहरि जिरवाल का अश्लील वीडियो
10 मिनट 29 सेकंड के इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इसे एक सरकारी बंगले के बैडरूम में रिकॉर्ड किया गया। इसमें मंत्री नरहरि जिरवाल को एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति (पवन यादव) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। बताया गया कि यह वीडियो शराब के नशे में बनाया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। दिव्य मराठी, लोकशाही और मराठी न्यूज़ चैनल लोकमत के अनुसार, इस वीडियो में खाद्य मंत्री नरहरि जिरवाल ही हैं। रवि यादव ने कहा कि इस वीडियो का विश्लेषण किया जाएगा। वीडियो को लेकर सरकारी आवास के दुरूपयोग की चर्चाएं चल रही हैं।
Narhari Zirwal का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष का हमला
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल ने मंत्री नरहरि जिरवाल के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने इसे महाराष्ट्र की राजनीती में नैतिक पतन बताया है। कई विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ दल पर राजनैतिक हमले किए हैं।
Narhari Zirwal के वीडियो की सच्चाई
कुछ नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं, जैसे अंजलि दमानिया ने ट्रांसजेंडर लोगों को शामिल किए जाने के बारे में सवाल उठाए हैं। कुछ मीडिया माध्यमों से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह वीडियो मॉर्फ्ड हो सकता है। Narhari Zirwal Video पर मंत्री नरहरि या महाराष्ट्र सरकार की तरफ से अभी तक को आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण नहीं आया है।
नरहरि जिरवाल का कथित अश्लील वीडियो
चूंकि यह वीडियो अश्लील (Narhari Zirwal Video) प्रकृति का है, इस लिए इसे देखना या शेयर करना उचित नहीं है। इस वीडियो के कारण राजनैतिक गलियारों में उथल-पुथल मची हुई है। क्योंकि इससे पहले भोंदू बाबा यानि अशोक खरात और महाराष्ट्र की पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
नरहरि जिरवाल कौन हैं ?
- पूरा नाम : नरहरि सीताराम झिरवाल
- जन्म और स्थान : 19 जून 1959, उम्र 66 वर्ष, नासिक जिला डिंडोरी।
- वे आदिवासी क्षेत्र के नेता हैं।
- शिक्षा : 12वीं पास
- वे अजित पवार गुट, NCP के वरिष्ठ नेता हैं।
- नरहरि डिंडोरी से 5 बार विधायक रह चुके हैं।
- वे 2022 से 2024 तक महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे।
- वर्तमान में वे देवेंद्र फडणवीस के तीसरे मंत्रिमंडल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री हैं।
वे डिंडोरी के एक छोटे से गांव के हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत ग्राम पंचायत के एक छोटे से सदस्य के रूप में की। धीरे-धीरे ऊँचे पदों तक पहुंचे। वे आदिवासी अधिकारों , कृषि और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

