Mithun Chakraborty: बॉलवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब हाल ही में अस्पताल से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की तबियत बीते दिन बेहद खराब हो गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। मिथुन को सीने में काफी दर्द हुआ था। डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। बीते दिन से ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख सुकांता मजुमदार मिथुन से मिलने अस्पताल पहुंचे। हाल ही में उनका अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है।
अस्पताल से सामने आया Mithun Chakraborty का वीडियो
सामने आए वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल के बेड पर लेटे देखा जा सकता है। इस दौरान डॉक्टर्स और कुछ अन्य लोग उनके आस-पास खड़े नजर आ रहे है। वीडियो में मिथुन को डॉक्टर्स से बातचीत करते देखा जा सकता है। डॉक्टर्स उन्हें कहते है- ‘अब ठीक है, सलाइन चल रहा है। आप पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे है, बस ऐसी ही पीते रहिए। तभी मिथुन अपने घुटनों की तरफ इशारा करते हुए डॉक्टर्स से कुछ कहते है।
#WATCH | West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar met veteran actor and BJP leader Mithun Chakraborty at a private hospital in Kolkata pic.twitter.com/4FRNoTuwKb
— ANI (@ANI) February 11, 2024
डॉक्टर्स ने जारी किया था ये बयान
इस वीडियो के सामने आने से पहले हॉस्पिटल की तरफ से एक ब्यान जारी कर बताया गया था कि मिथुन चक्रवर्ती पूरी तरह से होश में है। ब्यान में कहा गया था कि उन्हें Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) आया था। जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तो उन्हें दाहिने और ऊपरी हिस्से में कमजोरी की शिकायत थी। वे लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में है, उनकी अलग-अलग जाँच की गई।