Monalisa Bhosle marries boyfriend Farhan: प्रयागराज के कुंभ मेले में वायरल हुई लड़की मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान खान संग शादी रचा ली है।
Monalisa Bhosle कौन है ?
18 वर्षीय मोनालिसा भोसले मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। 2025 के महाकुंभ मेले में प्रयागराज में मालाएं बेचते हुए उनकी नीली आंखों का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा उनके स्माइल वाले वीडियो वायरल हुए थे। लोग उन्हें ‘कुंभ गर्ल’ कुंभ मेला वायरल गर्ल कहने लगे थे। वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्हें मॉडलिंग और बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला। अब वे मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने ‘मणिपुर डायरी’ की शूटिंग पूरी की। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा हैं।
Farhan खान कौन हैं ?
फरहान खान महाराष्ट्र के रहने वाले 25 वर्षीय अभिनेता हैं। वे मोनालिसा के बॉयफ्रेंड हैं। दोनों एक ही फिल्म ” नागम्मा’ की शूटिंग कर रहे हैं। बतौर अभिनेता फरहान खान का कोई बड़ा बैकग्राउंड नहीं है।
Monalisa Bhosle और फरहान की पहली मुलाकात
मोनालिसा फरहान ने पुलिस से लगाई गुहार
दोनों केरल में फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। पिता के दबाव के बाद मोनालिसा फरहान के साथ 11 मार्च को तंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने दोनों को बालिग पाया और पिता को बुलाकर समझाया। कोई केस दर्ज नहीं हुआ है और दोनों को सुरक्षा दी गई।
मोनालिसा और फरहान की शादी
दोनों ने 11 मार्च को केरल के अरुमानुर के नैनार देवा मंदिर में शादी कर ली। यह शादी हिंदू रीती-रिवाज से हुई। फरहान ने मोनालिसा को मंगलसूत्र पहनाया, मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे लिए। शादी के दौरान मोनालिसा ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी। विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

