Site icon 4PILLAR

खतरनाक बीमारी है मंकीपॉक्स, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Monkeypox खतरनाक बीमारी है, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Monkeypox symptoms:कोरोनावायरस के बाद एक और दुर्लभ बीमारी मंकीपॉक्स ने दुनिया में दस्तक दे दी है। मंकीपॉक्स नाम की बीमारी के एक दर्जन से अधिक मामले कई देशों में पाए गए हैं।

Monkeypox symptoms: खतरनाक बीमारी है, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

मंकीपॉक्स के केस यूरोप में भी मिले हैं। सीडीसी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति ने हाल ही में कनाडा की यात्रा की थी। वह अब अस्पताल में इलाज करवा रहा है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस मामले से जनता को कोई खतरा नहीं है।

दर्जनभर मामलों की पुष्टि हुई

यूरोप के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह के शुरू में मंकीपॉक्स के दर्जनभर मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार के दिन एक व्यक्ति के मंकीपॉक्ससे संक्रमित होने की पुष्टि की है। जिसने हाल ही में कनाडा की यात्रा की थी। अभी क्यूबेक शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी कम से कम 14 मामलों की जांच कर रहे हैं।

बीमारी में हल्का संक्रमण होता है

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी है। आमतौर पर इस बीमारी में हल्का संक्रमण होता है। जो अफ्रीका के कुछ हिस्सों में संक्रमित जंगली जानवरों से आया है। यह पहली बार 1958 में हुए रिसर्च में लिए गए बंदरों में खोजा गया था। सीडीसी के अनुसार 1970 में पहला मानव मामला दर्ज किया गया था।

चेचक बीमारी का रिश्तेदार

यूनाइटेड किंग्डम वेबसाइट के अनुसार यह रोग चेचक बीमारी का रिश्तेदार है। जो चेहरे पर शुरू होने वाले दानों के कारण बनता है। यह बीमारी किसी संक्रमित जानवर के काटने, छूने उसके खून से या फिर शरीर को छूने से हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यह चूहों और  गिलहरियों जैसे जानवरों द्वारा फैलता है।

संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी यह बीमारी हो जाती है। मंकीपॉक्स को मनुष्यों में पकड़ना बहुत कठिन है। क्योंकि यह लोगों के बीच आसानी से नहीं दिखाई देता है।  किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े ,रोगी  को छूने से बीमारी फैल सकती है।

लक्ष्मण और बचाव 

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार मंकीपॉक्स चेचक जैसे लक्ष्मण वाला बुखार है। यह मांसपेशियों में दर्द और सूजन पैदा करता है। इससे पहले चेहरे और शरीर पर चिकन पॉक्स जैसे दाने दिखाई देते हैं।

इन लक्षणों का अनुभव करने के एक से सप्ताह के बाद आमतौर पर दाने दिखाई देते हैं। दाने कभी-कभी चिकन पॉक्स के जैसे दिखाई देते हैं। क्योंकि यह उभरे हुए धब्बों के रूप में शुरू होता है।  जो तरल पदार्थ से भरे हुए फफोलों में बदल जाता है। 

STSS: मांस खाने वाला बैक्टीरिया, 48 घंटे में इंसान की हो जाती है मौत, जापान में अलर्ट

Exit mobile version