Site icon www.4Pillar.news

मौनी रॉय ने “लेके पहला-पहला प्यार” गाने पर किया जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशन जीत लेंगे आपका दिल 

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपना एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपना एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फैशन सेंस को भी खूब पसंद करते है।  फ़िलहाल तो मौनी ने अपना एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

मौनी रॉय ने शेयर किया डांसिंग वीडियो

अभिनेत्री ने ब्लैक एंड वाइट कलर का वीडियो शेयर किया है। इसमें मौनी रॉय ” लेके पहला पहला प्यार” गाने पर जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मौनी ने लहंगा पहना हुआ है और वे काफी सजी धजी नजर आ रही हैं। ये वीडियो उन्होंने शूटिंग पर अपने शॉट का वेट करते हुए बनाया है। वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, “क्लासिक लवर्स के लिए”

यहाँ देखिये मौनी का ये वीडियो

मौनी के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट कर मौनी के डांस की तारीफ की है। बात करें मौनी के काम की तो उन्होंने कलर्स चैनल के शो “नागिन” से लोकप्रियता हासिल की और अब मौनी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में नजर आयंगी। इसके आलावा मौनी हाल ही में वेब सीरीज “लंदन कॉन्फिडेंसिअल” में भी नजर आयी थी। जिसमे उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।

Exit mobile version