Site icon www.4Pillar.news

Mouni Roy Photos: मियामी बीच पर मौनी रॉय ने मल्टीकलर बिकिनी में ढाया कहर, देखें फोटो और वीडियो

Mouni Roy Video: मौनी रॉय इन दिनों अक्षय कुमर नोरा फतेही और दिशा पटानी के साथ अमेरिका में एंटरटेनमेंट टूर पर हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने मियामी बीच पर खूब मस्ती की। टीवी की नागिन ने समंदर किनारे रंगबिरंगी बिकिनी में पोज दिए। जिसके फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं।

Mouni Roy Video: मौनी रॉय इन दिनों अक्षय कुमर नोरा फतेही और दिशा पटानी के साथ अमेरिका में एंटरटेनमेंट टूर पर हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने मियामी बीच पर खूब मस्ती की। टीवी की नागिन ने समंदर किनारे रंगबिरंगी बिकिनी में पोज दिए। जिसके फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं।

टीवी से बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अमेरिका में टूर पर हैं। एकता कपूर के शो की इच्छाधारी नागिन ने अमेरिका से अपने टूर की कई फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में मौनी समुद्र किनारे मस्ती करती हुई नजर आ रही है। मौनी की लेटेस्ट फोटोज पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

मौनी रॉय ने मियामी बीच से अपनी बिकिनी फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” हेलो मियामी। ” इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में मौनी रॉय का बिकिनी लुक कहर ढा रहा है।

टु पीस ड्रेस में एक्ट्रेस समुद्र की लहरों में मस्ती करती दिखाई दे रही है। मौनी ने फ्लोरल कलर की बिकिनी पहनी हुई है।

मौनी की फोटोज

टीवी की इच्छाधारी नागिन के फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी चहेती अभिनेत्री समंदर से कितना प्यार करती है। इससे पहले भी मौनी रॉय ने कई बार बीच बिकिनी फोटो शेयर की हैं।

मौनी का वीडियो

 

समुद्र में मस्ती करने के अलावा मौनी रॉय ने कई पोज दिए हैं। उन्होंने दिशा पटानी के साथ पोज दिए हैं। फोटोज के अलावा मौनी के एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह समुद्र में बिकिनी पहनकर आग लगाती हुई नजर आ रही है।

बता दें, अक्षय कुमार, नोरा फतेही, दिशा पटानी और मौनी रॉय सहित बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों अमेरिका में हैं। ये सभी यहां एंटरटेनमेंट प्रोग्राम के लिए आए हुए हैं। हाल में अक्षय कुमार और नोरा फतेही का अमरीका में कार्यक्रम के दौरान का एक विडो वायरल हुआ था। जिसमें सितारे डांस परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version