Site icon 4PILLAR.NEWS

MS Dhoni की बेटी जीवा को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार हुआ

MS Dhoni की बेटी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

MS Dhoni

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा को धमकी देने वाले युवक को गुजरात के मुंद्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

MS Dhoni की बेटी को धमकी देने वाला गिफ्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले युवक को गुजरात के मुंद्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने मीडिया को दी है। गुजरात के कच्छ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा ,” 12वीं क्लास के छात्र को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम  कुछ दिन पहले अभद्र धमकी देने के मैसेज के संबंध में पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। ”

MS Dhoni के मैच के दौरान दी थी धमकी

गिरफ्तार युवा ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच  आईपीएल 2020 मैच के बाद धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रांची पुलिस ने इस लड़के संबंध में कच्छ पुलिस के साथ सूचना साझा की थी।

अभिनव अरोड़ा को धमकी देने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा पुलिस के राडार पर

पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा ,” हमने रांची पुलिस द्वारा हमारे साथ सूचना साझा किए जाने के बाद पूछताछ के लिए छात्र को हिरासत में लिया है। यह युवक कच्छ के मुंद्रा का रहने वाला है। हमने पुष्टि की है कि यह वही लड़का है जिसने शाक्षी धोनी के इंस्टाग्राम पर अभद्र संदेश पोस्ट किए थे। उसे रांची पुलिस को सौंप दिया जायेगा।

Exit mobile version