Site icon www.4Pillar.news

एमएस धोनी ने ग्यारहवीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी साक्षी को दिया शानदार गिफ्ट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी महंगी कारों और मोटर बाइक का शौक रखते हैं। अब माही और साक्षी धोनी की शादी के 11 साल पूरे हो गए हैं । शादी की वर्षगांठ पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बीवी को महंगी विंटेज कार गिफ्ट में दी है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी महंगी कारों और मोटर बाइक का शौक रखते हैं। अब माही और साक्षी धोनी की शादी के 11 साल पूरे हो गए हैं । शादी की वर्षगांठ पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बीवी को महंगी विंटेज कार गिफ्ट में दी है।

माही ने पत्नी साक्षी को गिफ्ट की महंगी कार 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मोटरबाइक और महंगी कारों का काफी शौक है। 4 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं। शादी की 11वीं वर्षगांठ पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बीवी को विंटेज कार उपहार स्वरूप दी है। इस बात की जानकारी साक्षी धोनी ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर दी है । उन्होंने साथ में धोनी का शुक्रिया भी अदा किया है।  साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विंटेज कार की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,” सालगिरह उपहार के लिए धन्यवाद।”

धोनी और साक्षी की शादी 

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत की शादी साल 2010 में 4 जुलाई को हुई थी। दोनों ने देहरादून में जाकर शादी की थी। माही और साक्षी की धोनी की शादी में सिर्फ आरपी सिंह ही शामिल हुए थे। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत ने शादी करने से पहले एक दूसरे को काफी दिनों तक डेट जी किया था।

शादी के एक साल बाद ही जीता था वर्ल्ड कप 

साक्षी धोनी से शादी करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में काफी आगे बढ़ गए। शादी के एक साल बाद माही की कप्तानी में भारत ने विश्वकप का खिताब जीता था। उनकी कप्तानी में 28 साल बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही थी। धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत ने विश्व कप जीता था। साल 2015 में माही और साक्षी को बेटी हुई। जिसका नाम दोनों ने जीवा रखा।

जिस समय जीवा का जन्म हुआ था उस समय माही विदेश में वर्ल्ड कप खेलने के लिए गए हुए थे। विश्व कप के बाद ही धोनी अपनी बेटी जीवा को देख पाए थे। आपको बता दें कि 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। वर्तमान में धोनी आईपीएल खेल रहे हैं।

Exit mobile version