4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

MS Dhoni News: एमएस धोनी कब लेंगे IPL से संन्यास? माही की रिटायरमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

MS Dhoni IPL retirement News: CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन के बाद धोनी के संन्यास की खबरे काफी वायरल हुई। अब माही की आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार नेतृत्व किया। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल की पांच ट्रॉफियां जीतीं। लेकिन अब आईपीएल सीजन 2024 में माही सीएसके की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। पहले ही कहा गया था कि रिटायरमेंट से पहले सीएसके को नया उत्तराधिकारी मिल जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स टीम में धोनी का उत्तराधिकारी युवा खिलाडी ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सीजन में गायकवाड़ सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, धोनी बतौर खिलाडी अपनी टीम के साथ हैं। इसी बीच माही का आईपीएल से संन्यास लेने के बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है।

MS Dhoni IPL retirement News: माही का आईपीएल से संन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला था। जिसमें सीएसके को हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच के बाद ही क्रिकेट के पंडितों ने धोनी की रिटायरमेंट को लेकर अपनी अपनी राय रखी थी। कुछ लोगों ने कहा था कि आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन है। हालांकि, खुद माही ने अब तक इस बारे में को ब्यान नहीं दिया है। लेकिन अब उनके संन्यास से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने अभी तक किसी को नहीं बताया कि वो संन्यास लेने वाले हैं। रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने सिर्फ इतना कहा कि अंतिम फैसला लेने से पहले कुछ महीने इंतजार करें।

धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी आईपीएल 2025 के सीजन में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वही चेन्नई की जर्सी में नजर आ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले ही संन्यास ले लें।

महेंद्र सिंह धोनी का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

बता दें, पिछले सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। लेकिन उन्होंने अपने फैंस के लिए आईपीएल सीजन 2024 खेलने का फैसला लिया। बता दें, माही ने 15 अगस्त 2020 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *