4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

एमएस धोनी नए अवतार में आए नजर,पूरी तरह बदला अपना लुक:Video

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना लुक बदल लिया है। उनका नया अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में धोनी बेटी जीवा और पेट डॉग के साथ नजर आ रहे हैं।

अपनी बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी को लेकर सोशल मीडिया पर उनको तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना पड़ा था। जिसके एक दिन बाद धोनी ने अपना कंपलीट लुक ही बदल दिया।

जारी किए गए नए वीडियो में एमएस धोनी नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस लुक में सब से ज्यादा आकर्षण का केंद्र उनकी फ्रेंच कट दाढ़ी है। निश्चित तौर पर उनका ये स्टाइल आगे चलकर युवाओं में भी नजर आने वाला है।

इंडियन क्रिकेट टीम नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में धोनी बेटी जीवा और अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रहे हैं। माही इस वीडियो में बिल्कुल शांत अंदाज में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

धोनी के नए लुक में एक और खास बात देखने वाली यह है कि उन्होंने अपनी दाढ़ी को पूरी तरह काला किया हुआ है।

आपको बता दें , अपनी सफेद दाढ़ी को लेकर धोनी को फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनके प्रशंसकों ने लिखा था ,’ शेर बूढ़ा हो गया है। ” जिसके बाद माही ने लुक चेंज करने का फैसला लिया।

https://www.instagram.com/p/CADGceSALZW/

जैसे एक कहावत है, शेर बूढ़ा होने पर भी कभी घास नहीं खाता ,वैसे ही सफेद दाढ़ी होने से धोनी को बूढ़ा बताना कहां तक सही है। ये फैसला तो फैंस करेंगे। लेकिन दाढ़ी सफेद होने भर से कोई बूढ़ा नहीं हो जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *