Site icon www.4Pillar.news

एमएस धोनी हुए 38 साल के,देखें जन्म दिन की तस्वीरें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को अपने दोस्तों, पत्नी साक्षी धोनी और उनकी चार साल की बेटी जीवा धोनी के साथ अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को अपने दोस्तों, पत्नी साक्षी धोनी और उनकी चार साल की बेटी जीवा धोनी के साथ अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं।


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर एमएस धोनी(MS Dhoni) रविवार को अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी जिन्होंने 2007 आईसीसी 20-20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफ़ी में जीत के लिए सभी क्रिकेट पुरस्कार जीते हैं, उन्होंने अपने दोस्तों, पत्नी साक्षी धोनी और उनकी चार वर्षीय बेटी जीवा धोनी के साथ अपना जन्मदिन मनाया।


‘महेंद्र सिंह धोनी’ के बर्थडे की तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की हैं। एक तस्वीर में एमएस धोनी के चेहरे पर केक लगा हुआ है और अपने परिवार के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।


विकेटकीपर और बल्लेबाज का जन्मदिन मनाने के लिए धोनी के सहयोगी ‘केदार जाधव’ और ‘हार्दिक पांड्या’ भी उपस्थित थे। पांड्या ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टार खिलाड़ी के प्रतिष्ठित ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा ,“जन्मदिन मुबारक हो माही भाई! आपके साथ बिताया गया हर दिन सीखने और बढ़ने का मौका है। मेरे जीवन के सबसे बड़े रोल मॉडल में से एक होने के लिए धन्यवाद। “

Exit mobile version