Site icon www.4Pillar.news

मार्क जुकरबर्ग से फिर आगे निकले मुकेश अंबानी, गौतम अडानी लुढ़के

मार्क जुकरबर्ग से फिर आगे निकले मुकेश अंबानी, गौतम अडानी लुढ़के

Bloomberg Billionaire Index Report के अनुसार भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी ने संपत्ति के मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ दिया है। वहीँ, गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। गौतम अडानी 21 से 23 वे स्थान पर लुढ़क गए हैं। सोमवार के दिन गौतम अडानी की संपत्ति में 4.78 अरब डॉलर की सेंध लग गई है।

विश्व के अरबपतियों के लिस्ट में एकबार फिर रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ दिया है। Bloomberg Billionaire Index report में मुकेश अंबानी 13 वे स्थान से 12  वे स्थान पर आ गए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.04 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी के पास 85.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि,मार्क जुकरबर्ग के पास 85.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।

वहीँ, गौतम अडानी की संपत्ति में सेंध लगी है। अडानी 21 वे स्थान से खिसकर कर 23 वे पायदान पर चेले गए हैं। अमेरिकी शार्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में 63.5 अरब डॉलर की सेंध लगी है। सोमवार के दिन अडानी के शेयरों में भारी गिरावट देखने की मिली। शेयरों में गिरावट के चलते अडानी को 4.78 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

टॉप 10 अरबपति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 लिस्ट में फ्रांस बर्नार्ड अर्नोल्ट पहले स्थान पर हैं। बर्नार्ड के पास 208 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल उनकी संपत्ति में 46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरे स्थान पर ट्विटर और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं। एलन मस्क के पास 170 अरब डॉलर की संपत्ति है। तीसरे स्थान जेफ़ बेजोस हैं। बेजोस की कुल संपत्ति 130 अरब डॉलर है। चौथे पायदान पर बिल गेट्स हैं। बिल की नेटवर्थ 125 अरब डॉलर है।

रिपोर्ट के अनुसार, 114 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वारेन बफेट पांचवें स्थान पर हैं। लैरी एलिशन छठे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 109 अरब डॉलर है। सातवें  स्थान पर स्टीव वालमर है। स्टीव की कुल संपत्ति 108 अरब डॉलर है। आठवें स्थान पर लैरी पेज 99.4  अरब डॉलर के साथ हैं। सर्गी बिन के पास 95 अरब डॉलर की संपत्ति है। वह नवें स्थान पर हैं। दसवें स्थान पर फ्रांस की फ्रांकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स है। उनके कुल संपत्ति 94 अरब डॉलर है।

Exit mobile version