Site icon www.4Pillar.news

मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट को अनफ्रीज करने की दी इजाजत

मुंबई एनडीपीएस की स्पेशल कोर्ट ने जांच के दौरान जब्त किए गए रिया चक्रवर्ती के लैपटॉप मोबाइल फोन और अन्य गजट वापस करने का आदेश दिया है। स्पेशल अदालत ने रिया चक्रवर्ती के बैंक खातों को अनफ़्रीज करने की इजाजत दे दी है। जिसकी एवज में रिया चक्रवर्ती को 100000 का बांड देना होगा। 

मुंबई एनडीपीएस की स्पेशल कोर्ट ने जांच के दौरान जब्त किए गए रिया चक्रवर्ती के लैपटॉप मोबाइल फोन और अन्य गजट वापस करने का आदेश दिया है। स्पेशल अदालत ने रिया चक्रवर्ती के बैंक खातों को अनफ़्रीज करने की इजाजत दे दी है। जिसकी एवज में रिया चक्रवर्ती को 100000 का बांड देना होगा।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती से ना केवल पूछताछ की गई थी बल्कि उनके बैंक अकाउंट और गजट को भी जब्त कर लिया गया था। रिया ने फ्रिज किए गए बैंक खातों को और गजट को अभिनेत्री को वापिस करने की मांग की थी। इसी केस में मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को राहत दी है। उन्होंने अभिनेत्री के बैंक अकाउंट को अनफ्रीज करने और पिछले साल जब्त किए गए उनके सभी गैजेट्स को वापस करने की अनुमति दी है।

रिया ने अदालत में दलील दी थी कि उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं चल रही है। उनके बैंक अकाउंट में जमा पैसों के उपयोग की इजाजत दी जाए। जिसे कोर्ट ने मान लिया है।

क्या है मामला ?

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 1 साल से भी ज्यादा हो चुका है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित है आवास में छत के पंखे से लटके हुए पाए गए थे। शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। जबकि परिवार वालों का आरोप है कि सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता को खुदकुशी के लिए उकसाया था। सुशांत सिंह के परिवार की मांग और हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सुशांत सिंह के घर से लेकर अस्पताल पोस्टमार्टम वाले डॉक्टर, रिया और उसके भाई शोवित चक्रवर्ती सहित घर में मौजूद पूरे स्टाफ के बयान दर्ज किए थे।

तीन एजेंसियों ने की जांच

सीबीआई के अलावा दो अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस केस की जांच की थी। एनसीबी ने रिया, शोवित  समेत काफी लोगों की गिरफ्तारियां की थी। सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। रिया चक्रवर्ती के सभी बैंक अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए थे। यहां। उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गजट भी पुलिस ने जब्त कर लिए थे।

जांच खत्म होने तक नहीं कर सकती ये काम

अब कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट्स को अनफ्रीज करने की इजाजत दे दी है। अपने गजट वापस पाने के लिए रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपए का मुचलका पेश करना होगा। अदालत ने उनके लैपटॉप औरगैजेट्स  वापस करने की अनुमति देते हुए कहा कि वह ना तो अपने मोबाइल और लैपटॉप को बेच सकती है और ना ही उन्हें नष्ट कर सकती है। अदालत ने यह आदेश जांच पूरी होने तक दिया है।

Exit mobile version