Site icon www.4Pillar.news

कभी सौरव गांगुली से हुआ था नगमा को प्यार, फिल्मों से दूर अब क्या कर रही है अभिनेत्री ?

बॉलीवुड की अभिनेत्री रही नगमा का असली नाम नंदिता मोरारजी है। लेकिन अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपना नाम बदलकर नगमा रखा। आज अभिनेत्री इसी नाम से जानी पहचानी जाती है। उनके असली नाम को बहुत कम लोग जानते होंगे। चलिए जानते हैं 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री फिल्मों से दूर रहकर क्या कर रही है ?

बॉलीवुड की अभिनेत्री रही नगमा का असली नाम नंदिता मोरारजी है। लेकिन अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपना नाम बदलकर नगमा रखा। आज अभिनेत्री इसी नाम से जानी पहचानी जाती है। उनके असली नाम को बहुत कम लोग जानते होंगे। चलिए जानते हैं 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री फिल्मों से दूर रहकर क्या कर रही है ?

नगमा का जन्म 25 दिसंबर 1974 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री अरविंद प्रताप सिंह मोरारजी और माता का नाम शमा काजी है।

90 के दशक में कई मशहूर अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरा था। इसी सूची में शामिल है सदाबहार अभिनेत्री नगमा का नाम भी। अभिनेत्री को उनके अभिनय से ज्यादा उनकी खूबसूरती के लिए ज्यादा पसंद किया जाता था। अभिनेता से नेता बनी नगमा ने 90 के दशक में बॉलीवुड में सलमान खान के साथ बागी फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने काफी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया।

16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया

बता दे नगमा ने 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1990 में रिलीज हुई बागी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सातवीं फिल्म थी। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने अक्षय कुमार के साथ सुहाग फिल्म में अभिनय  किया। नगमा अक्षय, कुमार और मल्टीस्टारर फिल्म सुहाग काफी सुपर हिट रही। इसके बाद नगमा के पास एक के बाद एक नई प्रोजेक्ट्स आने शुरू हो गए।

बॉलीवुड जगत में सफलता के बाद अभिनेत्री ने तमिल तेलुगू फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया। इसके अलावा नगमा ने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया। दर्शक उन्हें भोजपुरी माधुरी दीक्षित कहते हैं। वही नगमा की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनकी नेटवर्थ 10 मिलियन से ज्यादा है। आज के दौर में उनके पास आलीशान बंगला कई महंगी गाड़ियां भी है। आज नगमा रॉयल लाइफ जी रही है। फिल्म दिलवाले कभी ना हारे, बेवफा से वफा, किंग अंकल धरतीपुत्र, हस्ती , सुहाग, कौन रोकेगा मुझे , कुंवारा , लाल बादशाह और चल मेरे भाई जैसी फिल्मों में नगमा ने शानदार अभिनय किया।

क्रिकेटर सौरव गांगुली क्रिकेटर सौरव गांगुली से जुड़ा नगमा का नाम

नगमा अपने अभिनय के अलावा अपने पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रही। बता दें कि नगमा का नाम पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान बीसीसीआई के चेयरमैन सौरव गांगुली से भी जुड़ चुका है। वर्ष 2000 के आसपास नगमा और सौरव के रिलेशनशिप के चर्चे खूब रहे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने  लगभग 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि दोनों का रिलेशन इसलिए खत्म हुआ क्योंकि अफेयर के कारण से क्रिकेटर के कैरियर पर बुरा असर पड़ने लगा था। यही कारण था कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि नगमा ने अब तक शादी नहीं की है।

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा का इस वजह से हुआ था ब्रेकअप, जानिए इनसाइड स्टोरी

देश की लगभग प्रमुख भाषाओं में काम करने के बाद अचानक से अभिनय की दुनिया छोड़कर नगमा राजनीति के मैदान में पहुंच गई है। इस समय नगमा कांग्रेस पार्टी की मेंबर है और पूरी तरह से फिल्मों से दूर रहकर वह अब पार्टी के साथ राजनीति में समय दे रही है। इन दिनों नगमा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वह कांग्रेस पार्टी के समर्थन में ट्वीट करती रहती है।

Exit mobile version