Site icon www.4Pillar.news

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आलिया भट्ट, सत्य नडेला और साक्षी मलिक समेत इन भारतीयों के नाम शामिल

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आलिया भट्ट, सत्य नडेला और साक्षी मलिक समेत इन भारतीयों के नाम शामिल

Time Magazine List 2024: विश्व विख्यात टाइम मैगजीन ने 2024 के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूचि में भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक, अभिनेत्री आलिया भट्ट और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला समेत कई भारतीयों के नाम शामिल हैं।

अमेरिका की टाइम मैगजीन ने इस साल के 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि जारी कर दी है। जिसमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, महिला पहलवान साक्षी मलिक, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ने जगह बनाई है। टाइम मैगजीन की 2024 की सौ प्रभावशाली लोगों की सूचि में साक्षी मलिक एकमात्र महिला ओलंपिक पदक विजेता है। साक्षी ने इस लिस्ट में अपना नाम देखकर खुशी जाहिर की है।

टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि में येल यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान एवं भौतिकी की प्रोफेसर प्रियवंदा नटराजन, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, अमेरिका में भारतीय मूल की रेस्त्रां मालकिन अस्मा खान और और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विपक्षी नेता दिवंगत अलेक्सी नवेलनी की विधवा यूलिया नवेलनाया के नाम भी शामिल हैं।

इस सूचि में अमेरिका की फेड हेड रह चुकी और वर्तमान में वित्तमंत्री जेनेट येलन का भी नाम शामिल है। वहीं,टाइम मैगजीन में आलिया भट्ट का नाम आने के बाद हॉलीवुड निर्देशक और निर्माता टॉम हार्पर ने अभिनेत्री को अध्भुत बताया है।

टॉम हार्पर ने कहा,” आलिया भट्ट न केवल दुनिया की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक है बल्कि वह एक परोपकारी और व्यवसायी महिला भी हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के बारे में कहा गया कि वह हमारे भविष्य को आकार देने वाले बेहद प्रभावशाली शख्स हैं। मैं उनसे हार्ट ऑफ़ स्टोन इंग्लिश फिल्म के डेब्यू के समय मिला था। वो बहुत फन्नी हैं। ”

आलिया भट्ट ने टॉम हार्पर का धन्यवाद करते हुए कहा,” आपके दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद प्रिय टॉम हार्पर। ” इसके अलावा आलिया भट्ट ने टाइम मैगजीन के सौ प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में नाम आने पर खुद को सम्मानित महसूस किया।

Exit mobile version