Site icon www.4Pillar.news

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इच्छा अनुसार पंजाब प्रदेश प्रेजिडेंट पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने पंजाब प्रमुख पद से इस्तीफा देने का एक संक्षित्प पत्र ट्विटर पर साझा किया है। 

कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने पंजाब प्रमुख पद से इस्तीफा देने का एक संक्षित्प पत्र ट्विटर पर साझा किया है।

देश के पांच राज्यों हुए विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिलने के बाद अंतर्कलह शुरू है। पांचों राज्यों, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , गोवा , मणिपुर और पंजाब में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे मांगे हैं। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में सीडब्यूसी की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि सभी पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा लिया जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारी मन के साथ संक्षिप्त पत्र ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा ,” कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। ” सिद्धू के पत्र में पहले के इस्तीफे की कॉपी की तरह के शब्द गायब हैं।

पंजाब विधान सभा चुनावों की घोषणा होने से पहले पिछले साल सितंबर महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पहले इस्तीफे में नवजोत सिंह ने लिखा था ,” भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ,मैं पंजाब के भविष्य और भलाई के साथ कभी भी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं कांग्रेस प्रदेश पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा। ”

बताते चलें, पंजाब में कांग्रेस पार्टी, अकाली दल ,बीजेपी ,बसपा सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को करारी मात देते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में फतेह की है। आम आदमी पार्टी को राज्य 117 सीटों में से 92 सीटें मिली हैं। आज बुधवार के दिन भगवंत मान सीएम पद की शपथ ले रहे हैं।

Exit mobile version