Site icon www.4Pillar.news

मुंबई में क्रूज पर चल रही हाई प्रोफाइल पार्टी में एनसीबी की रेड, 10 लोग हिरासत में,इससे पहले मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई थी 3000 किलो ड्रग

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पुख्ता सूचना के आधार पर शनिवार को दिन कोरडेलिया क्रूज पर छापेमारी की। कहा जा रहा है कि मुंबई से गोवा के लिए निकले क्रूज पर हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। एनसीबी के अधिकारी भी इस क्रूज पर यात्रा कर रहे थे। ड्रग पार्टी शुरू होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जहाज पर रेड डाली। इस रेडमें 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही 5 दर्जन के करीब लोग क्रूज पर सवार थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में बॉलीवुड के एक सुपरस्टार का बेटा भी बताया जा रहा है ।

क्रूज पर चल रही थी पार्टी 

कोरडेलिया क्रूज पर की गई एनसीबी कार्यवाही में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। क्रूज पर मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। एनसीबी कि यह छापेमारी देर रात तक चली। मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी में बॉलीवुड के सुपरस्टार के बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हो पाया कि उसने मादक पदार्थों का सेवन किया था या नहीं।

रेड के बाद क्रूज को मुंबई वापस लाया गया। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को रविवार के दिन अदालत में पेश किया जाएगा। क्रूज पर सवार सभी लोगों का डोप टेस्ट किया जा सकता है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टरसमीर वानखेडे की टीम की अगुवाई में की गई है।

मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई थी ड्रग के बड़ी खेप

आपको बता दें एनसीबी की इस रेड से पहले दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर 3000 किलो ड्रग पकड़ी गई थी। ड्रग्स दो कंटेनर में भरी हुई थी। यह खेप अफगानिस्तान से आई थी। जिसकी कीमत 21000 करोड़ रूपये बताई जा रही है। हालांकि,इस मामले में चार लोगों के अलावा कितनी गिरफ्तारियां हुई,अभी तक स्पष्ट  नहीं हो पाया है।

Exit mobile version