Site icon 4PILLAR

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, Vadlejch Jakub बने चैंपियन

Diamond League: नीरज दूसरे स्थान पर रहे, Vadlejch Jakub बने चैंपियन

Diamond League: नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने ही पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अगर नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का खिताब जीत जाते तो वह ऐसा करने वाले तीसरे खिलाडी बन जाते।

Diamond League: Vadlejch Jakub बने चैंपियन

भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया है। शनिवार को अमेरिका के Eugene में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर का थ्रो फेंका। यह उनका बेस्ट थ्रो रहा। पहले स्थान पर चेक रिपब्लिक के Vadlejch Jakub रहे। जैकब ने 84.24 मीटर का थ्रो फेंका। वहीँ , तीसरे स्थान पर फ़िनलैंड के हेलेंडर ओलिवर रहे। ओलिवर ने 83.74 मीटर का थ्रो किया।

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता

25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने पिछले साल डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने ही पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अगर नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर आते तो वे डायमंड लीग खिताब का बचाव करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाडी बन जाते।

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 8380 मीटर का थ्रो किया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 81.37 मीटर का थ्रो किया। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा। पांचवें प्रयास में उन्होंने 84.74 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा का छठा और आखिरी थ्रो 80.90 मीटर का रहा।

शानदार साल

नीरज चोपड़ा के लिए साल 2023 शानदार रहा। इस वर्ष उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर का थ्रो किया था। नीरज चोपड़ा ने लूसान डायमंड लीग का खिताब 87.66 मीटर के थ्रो के साथ जीता। ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्होंने 85.71 मीटर का थ्रो किया। इस प्रतियोगिता में वे दूसरे स्थान पर रहे। अब अमेरिका के यूजीन में वह 83.80 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

अब नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए चीन जाएंगे। एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा को पाकिस्तानी खिलाडी अशरद नदीम से कड़ी पर्तिस्पर्धा मिल सकती है। एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा की निगाहें 90 मीटर के थ्रो पर रहेंगी।

Exit mobile version