टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मैडल जीतते ही नीरज चोपड़ा पर हो रही हर तरफ से धन की वर्षा, जानिए किसने कितने करोड़ रूपए और क्या-क्या सुविधाएँ देने का किया ऐलान

टोक्यो ओलिंपिक में कल नीरज चोपड़ा ने भाला फैंक प्रतियोगता में गोल्ड मैडल जीतकर पुरे देश को गर्व महसूश कराया। नीरज ने कल टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया।

टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक प्रतियोगता में नीरज ने कल शनिवार के दिन देश को गोल्ड मैडल जीताकर इतिहास रच दिया। ओलिंपिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड मैडल मिला। गोल्ड मैडल जीतते ही नीरज को देश की तरफ से बधाईयाँ ही नहीं बल्कि करोड़ो रूपए और अन्य सुविधाएँ भी दी जा रही हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि नीरज को किसकी तरफ से कितने करोड़ रूपए दिए जायेंगे।

 हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर देंगे 6 करोड़ रूपए और क्लास-1 की नौकरी

नीरज चोपड़ा को इनाम देने का सिलसिला कल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू किया। उन्होंने नीरज को 6 करोड़ रुपया देने का वायदा किया है। इतना ही नहीं पैसो के साथ -साथ उन्होंने नीरज को क्लास-1 की नौकरी देने का वादा भी किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह देंगे 2 करोड़ रूपए

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गोल्ड मैडल विजेता नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रूपए देंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि नीरज का पंजाब से गहरा नाता है। ऐसे में उनका गोल्ड मैडल जितना पंजाब और पुरे देश के लिए गर्व की बात है।

BCCI देगा 1 करोड़ रूपय

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी नीरज को 1 करोड़ रूपए की धनराशि देने का ऐलान किया है। BCCI दूसरी तरफ सभी मैडल विजेताओं जैसे मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50 लाख और पीवी सिंधु,बजरंग पुनिया को 25 लाख देने का ऐलान किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी किया 1 करोड़ रूपए देने का ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज को  1 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है।  इसके साथ-साथ उनकी तरफ से एक प्रेस नोट में कहा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स नीरज को सम्मान देने के लिए 8758 नंबर की एक विशेष जर्सी भी तैयार करेगी।

इंडिगो एयरलाइन्स देगी एक साल तक मुफ्त हवाई सफर

इंडिगो एयरलाइन्स ने भी गोल्ड मैडल विजेता नीरज चोपड़ा को 1 साल तक अनलिम्टिड मुफ्त सफर कराने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि नीरज 7 अगस्त 2022 तक उनकी फ्लाइट में मुफ्त में सफर कर सकते हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

One thought on “टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मैडल जीतते ही नीरज चोपड़ा पर हो रही हर तरफ से धन की वर्षा, जानिए किसने कितने करोड़ रूपए और क्या-क्या सुविधाएँ देने का किया ऐलान

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई