टोक्यो ओलिंपिक में कल नीरज चोपड़ा ने भाला फैंक प्रतियोगता में गोल्ड मैडल जीतकर पुरे देश को गर्व महसूश कराया। नीरज ने कल टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया।
टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक प्रतियोगता में नीरज ने कल शनिवार के दिन देश को गोल्ड मैडल जीताकर इतिहास रच दिया। ओलिंपिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड मैडल मिला। गोल्ड मैडल जीतते ही नीरज को देश की तरफ से बधाईयाँ ही नहीं बल्कि करोड़ो रूपए और अन्य सुविधाएँ भी दी जा रही हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि नीरज को किसकी तरफ से कितने करोड़ रूपए दिए जायेंगे।
नीरज चोपड़ा को इनाम देने का सिलसिला कल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू किया। उन्होंने नीरज को 6 करोड़ रुपया देने का वायदा किया है। इतना ही नहीं पैसो के साथ -साथ उन्होंने नीरज को क्लास-1 की नौकरी देने का वादा भी किया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गोल्ड मैडल विजेता नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रूपए देंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि नीरज का पंजाब से गहरा नाता है। ऐसे में उनका गोल्ड मैडल जितना पंजाब और पुरे देश के लिए गर्व की बात है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी नीरज को 1 करोड़ रूपए की धनराशि देने का ऐलान किया है। BCCI दूसरी तरफ सभी मैडल विजेताओं जैसे मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50 लाख और पीवी सिंधु,बजरंग पुनिया को 25 लाख देने का ऐलान किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज को 1 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ-साथ उनकी तरफ से एक प्रेस नोट में कहा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स नीरज को सम्मान देने के लिए 8758 नंबर की एक विशेष जर्सी भी तैयार करेगी।
इंडिगो एयरलाइन्स ने भी गोल्ड मैडल विजेता नीरज चोपड़ा को 1 साल तक अनलिम्टिड मुफ्त सफर कराने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि नीरज 7 अगस्त 2022 तक उनकी फ्लाइट में मुफ्त में सफर कर सकते हैं।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei