Neeraj Chopra Lieutenant Colonel:ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान खेल में असाधारण योगदान और राष्ट्र सेवा के लिए दिया गया।
Neeraj Chopra Lieutenant Colonel बनें
प्रसिद्ध जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक से सम्मानित किया गया। यह औपचारिक समारोह 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल का बिल्ला (insignia) प्रदान किया। इस मौके पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी मौजूद रहे। उन्हें पिपिंग समारोह में सम्मानित किया गया। भारतीय सेना के अफसर रैंक को ग्रहण करते समय नीरज चोपड़ा ने इंडियन आर्मी की वर्दी पहनी हुई थी।
Neeraj Chopra Lieutenant Colonel नियुक्त
यह सम्मानजनक पद सेना में सक्रिय सेवा के बिना प्रदान किया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 16 अप्रैल 2025 को नीरज चोपड़ा को Territorial Army में मानद कमीशन प्रदान किया था, और अब इसे औपचारिक रूप से लागू किया गया है।
Neeraj Chopra Lieutenant Colonel का योगदान
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक जीता। वह विश्व चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भी कई पदक जीत चुके हैं। सेना ने उनके इन उपलब्धियों को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत माना और उन्हें यह सम्मान दिया।
Neeraj Chopra Lieutenant Colonel in Territorial Army
Territorial Army भारत की सेना का एक अंश है जो नागरिकों को सेना में शामिल होने का अवसर देता है। जबकि वे अपनी नागरिक नौकरी जारी रख सकते हैं। कई प्रसिद्ध व्यक्तियों जैसे एमएस धोनी, अभिनव बिंद्रा आदि को पहले भी यहां मानद रैंक दिए गए हैं। नीरज चोपड़ा पहले से ही भारतीय सेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में जुड़े हुए थे और अब उन्हें यह पदोन्नति दी गई है।
Neeraj Chopra Lieutenant Colonel को राजनाथ सिंह ने दी बधाई
नीरज चोपड़ा के प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि नीरज चोपड़ा जैसे युवा एथलीट राष्ट्र के लिए आदर्श हैं और यह सम्मान उन्हें और अधिक प्रेरित करेगा।
Neeraj Chopra Lieutenant Colonel की प्रतिक्रिया
Lieutenant Colonel बनने पर Neeraj Chopra ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। चोपड़ा ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए सेना के साथ जुड़ाव को प्रेरणा बताया।

