Neeraj Chopra won: नीरज को चोपड़ा ने Paris Diamond League में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह उनकी सीजन 2025 की पहली डायमंड जीत है।
भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पेरिस डायमंड लीग 2025 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 88.16 मीटर की दुरी हासिल की। उनका यह पुरे मुकाबले में सबसे बेहतरीन थ्रो साबित हुआ। नीरज ने शुरुआत में ही बढ़त बना जिसे कोई क्रॉस नहीं कर पाया।
Neeraj Chopra won: नीरज ने जूलियन वेबर को हराया
पेरिस डायमंड लीग प्रतियोगिता में चोपड़ा (Neeraj Chopra won) के प्रमुख प्रतिद्व्न्दी रहे जूलियन वेबर अपने पहले राउंड में 88.77 मीटर का थ्रो कर पाए। ब्राजील के लुइस मॉरिसियो डा सिल्वा 86.52 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नीरज के अन्य थ्रो
नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास बेहतरीन रहा। जिसमें उन्होंने 88.16 मीटर की दुरी पर थ्रो किया। उनका दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का रहा। चोपड़ा के अगले तीन थ्रो फाउल रहे। उनका अंतिम थ्रो 82.89 मीटर की दूसरी हासिल कर पाया।
पेरिस डायमंड लीग का इवेंट
इस इवेंट में 8 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से पांच अपने करियर में 90 मीटर की दुरी क्रॉस कर चुके हैं। इनमें नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर और एंडरसन पीटर्स ऐसे खिलाड़ी थे, जिन पर सबकी नजर थी। ये तीनों अपने करियर में 90 मीटर की दूसरी पार कर चुके हैं।
नीरज चोपड़ा का 2025 सीजन
नीरज चोपड़ा ने 2025 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पाचेफ्स्ट्युम में एक छोटे इवेंट में 84.52 मीटर के थ्रो के साथ जीता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर पार का थ्रो किया। इस लीग में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया लेकिन जूलियन वीबर से हार गए। वेबर ने दोहा डायमंड लीग 91.06 मीटर के थ्रो के साथ जीती थी।
जहां से शुरू किया वहीं फिर गाड़ा झंडा
नीरज चोपड़ा ने आठ साल बाद पेरिस डायमंड लीग में वापसी की है। उन्होंने साल 2017 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में 84.67 मीटर के थ्रो के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था।
नीरज चोपड़ा ने जीती पांचवीं डायमंड लीग
नीरज चोपड़ा ने 20 जून 2025 को पांचवी अपने करियर की पांचवीं डायमंड लीग जीती है। इससे पहले उन्होंने जून 2023 में लॉज़ेन में जीत हासिल की थी। चोपड़ा ने जून के बाद 23 लगातार प्रतियोगिताओं में टॉप दो में स्थान बनाया। जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडल, विश्व चैंपियनशिप में रजत और कई डायमंड लीग पोडियम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 90M पार करने वाले पहले भारतीय बने
नीरज चोपड़ा के आगामी इवेंट
पेरिस डायमंड लीग जीत के बाद नीरज चोपड़ा 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्त्रावा के गोल्डन स्पाइक मीट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे 5 जुलाई को बेंगलुरु में पहली बार आयोजित होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक में में भाग लेंगे।