Games

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग जीता, प्रतिद्वंदी जूलियन वेबर को हराया

Neeraj Chopra won: नीरज को चोपड़ा ने Paris Diamond League में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह उनकी सीजन 2025 की पहली डायमंड जीत है।

भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पेरिस डायमंड लीग 2025 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 88.16 मीटर की दुरी हासिल की। उनका यह पुरे मुकाबले में सबसे बेहतरीन थ्रो साबित हुआ। नीरज ने शुरुआत में ही बढ़त बना जिसे कोई क्रॉस नहीं कर पाया।

Neeraj Chopra won: नीरज ने जूलियन वेबर को हराया

पेरिस डायमंड लीग प्रतियोगिता में चोपड़ा (Neeraj Chopra won) के प्रमुख प्रतिद्व्न्दी रहे जूलियन वेबर अपने पहले राउंड में 88.77 मीटर का थ्रो कर पाए। ब्राजील के लुइस मॉरिसियो डा सिल्वा 86.52 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज के अन्य थ्रो

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास बेहतरीन रहा। जिसमें उन्होंने 88.16 मीटर की दुरी पर थ्रो किया। उनका दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का रहा। चोपड़ा के अगले तीन थ्रो फाउल रहे। उनका अंतिम थ्रो 82.89 मीटर की दूसरी हासिल कर पाया।

पेरिस डायमंड लीग का इवेंट

इस इवेंट में 8 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से पांच अपने करियर में 90 मीटर की दुरी क्रॉस कर चुके हैं। इनमें नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर और एंडरसन पीटर्स ऐसे खिलाड़ी थे, जिन पर सबकी नजर थी। ये तीनों अपने करियर में 90 मीटर की दूसरी पार कर चुके हैं।

नीरज चोपड़ा का 2025 सीजन

नीरज चोपड़ा ने 2025 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पाचेफ्स्ट्युम में एक छोटे इवेंट में 84.52  मीटर के थ्रो के साथ जीता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर पार का थ्रो किया। इस लीग में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया लेकिन जूलियन वीबर से हार गए। वेबर ने दोहा डायमंड लीग 91.06 मीटर के थ्रो के साथ जीती थी।

जहां से शुरू किया वहीं फिर गाड़ा झंडा

नीरज चोपड़ा ने आठ साल बाद पेरिस डायमंड लीग में वापसी की है। उन्होंने साल 2017 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में 84.67 मीटर के थ्रो के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था।

नीरज चोपड़ा ने जीती पांचवीं डायमंड लीग

नीरज चोपड़ा ने 20 जून 2025 को पांचवी अपने करियर की पांचवीं डायमंड लीग जीती है।  इससे पहले उन्होंने जून 2023 में लॉज़ेन में जीत हासिल की थी। चोपड़ा ने जून के बाद 23 लगातार प्रतियोगिताओं में टॉप दो में स्थान बनाया। जिसमें ओलंपिक गोल्ड मेडल, विश्व चैंपियनशिप में रजत और कई डायमंड लीग पोडियम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 90M पार करने वाले पहले भारतीय बने

नीरज चोपड़ा के आगामी इवेंट

पेरिस डायमंड लीग जीत के बाद नीरज चोपड़ा 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्त्रावा के गोल्डन स्पाइक मीट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे 5 जुलाई को बेंगलुरु में पहली बार आयोजित होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक में में भाग लेंगे।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

11 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

11 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

12 घंटे ago