Site icon www.4Pillar.news

ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुई नीतू कपूर, फोटो शेयर कर लिखा खास नोट 

ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुई नीतू कपूर, फोटो शेयर कर लिखा खास नोट

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को आज 3 साल हो गए है। ऋषि की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें याद किया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। ऋषि को इस दुनिया से गए तीन साल हो चुके है, लेकिन उनके फैंस और चाहने वाले आज भी उन्हें बहुत याद करते है। वहीं ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर काफी भावुक नजर आई। नीतू ने ऋषि को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई नीतू कपूर

नीतू कपुर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि कपूर संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस  तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘आप सभी अद्भुत और सुखद यादों के साथ हर रोज याद आते हो।’

रिद्धिमा कपूर ने यूं किया पिता को याद

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता को याद किया है। रिद्धिमा ने अपने पिता को याद करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंई तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर रिद्धिमा के बचपन की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ‘मैं आपको हर दिन मिस करती हूँ।’ दूसरी तस्वीर में ऋषि कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा, ‘कंई बार मैं केवल आपको मुस्कुराते हुए देखने के लिए ही गैलरी को स्क्रॉल कर लेती हूँ। लव यू।’

ऋषि कपूर का करियर

बता दे कि ऋषि कपूर ने अपनी फ़िल्मी करियर में कंई हिट फ़िल्में दी थी। ऋषि ने साल 1970 में आई फिल्म मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन उनकी लीड डेब्यू फिल्म बॉबी थी जो 1973 में रिलीज हुई थी। 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया था। वहीं ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

Exit mobile version