Site icon 4PILLAR

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का पंजाबी गाना Nehu Da Vyah रिलीज हुआ

नेहा कक्कड़ का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड में गाने के लिए नहीं मिलते पैसे

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का पहला पंजाबी गाना ‘नेहु दा व्याह’ रिलीज हो गया है। Nehu Da Vyah गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोगों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है।

हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की रोका सेरेमनी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए थे। दोनों के फोटोज और वीडियो देखकर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी असमंजस में हैं। दरअसल,सगाई के वीडियो देखकर लोग यही समझ रहे थे कि ये ‘नेहु दा व्याह’ पंजाबी गाने की फोटो है या शादी की।

विशाल डडलानी ने लिखा था ,” अरे यार! मैं दोबारा फिर कन्फ्यूज हो गया हूँ। क्या ये शादी है या फिर नया गाना या फिल्म है। दोस्तों, साफ़ साफ बताओ,कपड़े सिलवाने हैं या डाउनलोड/स्ट्रीम/लाइक शेयर करना है ? लेकिन अब दोनों का गाना रिलीज हो गया है। जिसका नाम है नेहु दा व्याह।

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का ‘नेहु दा व्याह’ गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। देसी म्यूजिक फैक्ट्री यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के बाद अब तक इस गाने को साढ़े नौ लाख से भी अधिक बार देखा जा चूका है। गाने के अलावा रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्ख़ियों में हैं।

Exit mobile version