Site icon www.4Pillar.news

नेपाली शेरपा ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

नेपाल शेरपा ने 23 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। विश्व की सबसे ऊंची चोटी है माउंट एवरेस्ट।

नेपाल शेरपा ने 23 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। विश्व की सबसे ऊंची चोटी है माउंट एवरेस्ट।

नेपाल के कामी रिता शेरपा ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया। आज बुधवार को मीडिया में आई खबरों के अनुसार कामी रिता शेरपा ने पिछले साल 22वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इतनी बार एवरेस्ट पर चढाई करने वाले कामी विश्व में अकेले शख्स हैं जिनके नाम ये रिकॉर्ड बना है। कामी बुधवार की सुबह अन्य शेरपाओं के साथ माउंट एवरेस्ट के 8850 किलोमीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचे।

एक अख़बार ने सेवन ट्रैक्स कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा के हवाले से बताया कि कामी रिता शेरपा ने नेपाल की तरफ से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके वर्ल्ड की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। कामी शेरपा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के थामे गांव का रहने वाला है।

अन्य अख़बार माई रिपब्लिका ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि कामी रिता शेरपा 1994 से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रहे हैं। 1995 में शेरपा को अपनी चढ़ाई बीच रास्ते में ही छोड़कर आनी पड़ी थी क्योकि उनका एक साथी बीमार हो गया था।

Exit mobile version